EPFO दे रहा 21000 का कैश प्राइज, बस PF होल्डर को करना होगा ये काम, इस डेट के बाद हाथ से निकल जाएगा मौका

EPFO Cash Prize Offer: आज की डिजिटल दुनिया में छोटी लेकिन प्रभावशाली टैगलाइन ब्रांड और संस्थान की पहचान बना देती है. इसी सोच को आगे रखकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने टैगलाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है.

Published date india.com Published: October 6, 2025 2:26 PM IST
EPFO दे रहा 21000 का कैश प्राइज, बस PF होल्डर को करना होगा ये काम, इस डेट के बाद हाथ से निकल जाएगा मौका
EPFO का ये कॉन्टेस्ट 1 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. 10 अक्टूबर 2025 तक ये जारी रहेगा.

सैलरीड क्लास के लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड यानी PF बहुत बड़ा सपोर्ट होता है. इमरजेंसी के वक्त या रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी गुजारने के लिए PF का पैसा आपके काम आता है. PF अकाउंट से ही आपको पेंशन की सुविधा भी मिलती है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी PF अकाउंट, एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम को मैनेज करती है. EPFO एक तरफ PF मैनेजमेंट से लेकर बैलेंस ट्रांसफर के प्रोसेस को धीरे-धीरे से आसान बना रहा है. वहीं, दूसरी ओर PF होल्डर को कैश प्राइज जीतने का मौका भी दे रहा है.

अगर आप दूसरों से ज़रा हटके सोचते हैं. शब्दों से खेलने में माहिर हैं? क्रिएटिव माइंडसेट के हैं, तो आपके पास 21000 रुपये जीतने का मौका है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक खास ऑनलाइन टैगलाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है. इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर कैश प्राइज जीत सकते हैं.

EPFO ने किया पोस्ट
EPFO ने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर टैगलाइन ऑफर को लेकर पोस्ट शेयर किया है. EPFO ने लिखा, “क्रिएटिविटी दिखाइए, टैगलाइन बनाइए. 21,000 रुपये तक नगद पुरस्कार पाइए. 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई.” पोस्ट में आगे लिखा गया, “आपकी सोच आपका अंदाज, लिखो वो पंक्ति जो बन जाए आवाज. भाग लीजिए EPFO टैगलाइन प्रतियोगिता में.”

कॉन्टेस्ट को शुरू करने का मकसद
आज की डिजिटल दुनिया में छोटी लेकिन प्रभावशाली टैगलाइन ब्रांड और संस्थान की पहचान बना देती है. इसी सोच को आगे रखकर EPFO ने टैगलाइन कॉन्टेस्ट शुरू किया है. अगर आपकी क्रिएटिविटी लोगों से हटके हैं, तो आपके पास न सिर्फ बड़ा अमाउंट जीतने का मौका है; बल्कि अपने क्रिएटिव आइडिया को देशभर में पहुंचाने का रास्ता भी है.

कब से कब तक चलेगा कॉन्टेस्ट?
EPFO का ये कॉन्टेस्ट 1 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. 10 अक्टूबर 2025 तक ये जारी रहेगा. इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है. आपको सिर्फ अपनी टैगलाइन तैयार करनी है. फिर इसे ऑनलाइन सबमिट कर देना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्राइज मनी?
कॉन्टेस्ट में 3 विनर चुने जाएंगे. फर्स्ट, सेकंड और थर्ड. इन्हें अलग-अलग अमाउंट का कैशप्राइज दिया जाएगा. फर्स्ट विनर को 21000 रुपये मिलेंगे. सेकंड विनर को 11000 रुपये दिए जाएंगे. थर्ड विनर को 5100 रुपये मिलेंगे. विजेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले EPFO स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई?
EPFO ने कॉन्टेस्ट की जानकारी के लिए एक QR कोड जारी किया है. इसे स्कैन करके सभी डिटेल्स जान सकते हैं. वहीं से अपनी एंट्री सबमिट कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.