EPFO 3.0 कब होगा लॉन्च? ATM से कैसे निकाल सकेंगे PF का पैसा, यहां जानें आपके हर सवाल का जवाब

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO 3.0 सुविधा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत कर रहा है. इस ऐप के आने के बाद EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए PF स्टेटस चेक करना, ट्रांसफर करना या क्लेम सेटलमेंट करना आसान हो जाएगा.

Published date india.com Published: May 30, 2025 2:34 PM IST
EPFO 3.0 कब होगा लॉन्च? ATM से कैसे निकाल सकेंगे PF का पैसा, यहां जानें आपके हर सवाल का जवाब
PF का पैसा निकालने के लिए आपको EPFO से अप्रूप्ड ATM पर ही विजिट करना होगा.

सैलरीड क्लास के लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड यानी PF बहुत बड़ा सपोर्ट होता है. इमरजेंसी के वक्त PF का पैसा आपके काम आता है. अभी ऑनलाइन मोड से PF का पैसा निकालने में 7 से 10 दिन लगते हैं, ऑफलाइन मोड पर पैसे के लिए एक महीने तक का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन, मोदी सरकार अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स को अपने प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट का पैसा सीधे ATM से निकालने की सुविधा देने जा रही है. इसके तहत EPFO का नया मोबाइल एप EPFO 3.0 लाया जा रहा है, जो जून के पहले हफ्ते तक एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद EPFO अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ATM कार्ड जारी करेगा. इससे सब्सक्राइबर्स अपने PF का पैसा तुरंत निकाल सकेंगे.

आइए समझते हैं कि EPFO 3.0 ऐप? ये कैसे काम करेगा? ATM से आप अपने PF का पैसा कैसे निकाल सकते हैं:-

पहले समझिए क्या है PF?
किसी भी सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी का एक PF अकाउंट होता है. जिसमें कर्मचारी की बेसिक सैलरी का मिनिमम 12% जमा होता है. इतना ही हिस्सा कंपनी जमा करती है. इस अकाउंट को EPFO मैनेज करती है.भारत में करोड़ों कर्मचारी EPFO से जुड़े हुए हैं.

EPFO 3.0 ऐप कैसे काम करेगा?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO 3.0 सुविधा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत कर रहा है. इस ऐप के आने के बाद EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए PF स्टेटस चेक करना, ट्रांसफर करना या क्लेम सेटलमेंट करना आसान हो जाएगा. डेडिकेटेड मोबाइल ऐप आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी को बढ़ाने के साथ ही बेहतर कंट्रोल और बिना किसी दिक्कत के PF का पैसा निकालने में मदद करेगा. EPFO ​​3.0 से फास्ट और आसान विदड्रॉ होगा.

ATM से कैसे निकाल सकेंगे PF का पैसा?
इस नए प्रोसेस में EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को एक स्पेशल ATM कार्ड जारी करेगा. ये कार्ड सब्सक्राइबर के PF अकाउंट से लिंक होगा. इस कार्ड का इस्तेमाल करके ATM से डायरेक्ट अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे.

PF का पैसा निकालने की क्या कोई लिमिट होगी?
EPFO 3.0 के आने के बाद विदड्रॉ की लिमिट कुल जमा राशि के 50% तक सीमित हो सकती है. यानी कर्मचारी एक बार में अपना पूरा PF का पैसा नहीं निकाल सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पैसे निकालने का प्रोसेस क्या होगा?
स्टेप-1: PF का पैसा निकालने के लिए आपको EPFO से अप्रूप्ड ATM पर ही विजिट करना होगा. अप्रूप्ड ATM की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी.
स्टेप-2: ATM पर आपको अपने EPFO ​​यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
स्टेप-3: ATM मशीन पर आपको अपना पिन डालकर विदड्रॉ ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा.
स्टेप-4: इसके बाद उस रकम को चुनना होगा, जो आप निकालना चाहते हैं.
स्टेप-5: प्रॉसेस करते ही आप ATM से अपनी जरूरत के हिसाब से PF का पैसा निकाल सकेंगे.

क्या UPI या Paytm से भी पैसे निकाल पाएंगे?
हां. EPF मेंबर GPay, PhonePe और Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके भी अपने PF अकाउंट से तुरंत पैसा निकाल पाएंगे. इसके लिए आपको अपना PF अकाउंट कार्ड इन प्लेटफॉर्म पर लिंक करना होगा.

PF का पैसा निकालने की क्या शर्तें होती हैं?

  • रिटायरमेंट से 1 वर्ष पहले 90% राशि निकालने की अनुमति होती है.
  • EPFO व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष से ज्यादा होने पर ही रिटायरमेंट मानता है.
  • मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदना हो या बनवाना हो, या हायर एजुकेशन के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर कुछ राशि निकाल सकते हैं.
  • बेरोजगारी के 1 महीने के बाद केवल 75% फंड निकाल सकते हैं.
  • PF अकाउंट से पूरी राशि तब निकाल सकते हैं, जब कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बेरोजगार हो जाता है.
  • अगर आप 7 साल तक नौकरी कर चुके हैं, तो अपने PF अकाउंट में जमा अपनी हिस्सेदारी का 50% निकाल सकते हैं.
  • इस सुविधा का इस्तेमाल मैक्सिमम 3 बार किया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.