
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
नौकरीपेशा में कार्यरत लोग अपनी सैलरी से भविष्य निधि (PF) भरते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF सिर्फ रिटायरमेंट के बाद का सहारा नहीं, बल्कि शादी, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल जरूरतों या घर बनाने जैसे बड़े-बड़े खर्चों के समय भी काम आता है. वहीं, पहले PF खाते का बैलेंस देखना बेहद कठिन था, हालांकि तकनीक के डेवलप होने के बाद लोग घर बैठे, आसानी से अपना PF अकाउंट देख सकते हैं. आइये आपको PF खाते का बैलेंस देखने के तीन आसान से ट्रिक बताते हैं…
अगर इंटरनेट फ्रेंडली है और इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं तो आप EPFO की वेबसाइट पर जाकर अपने PF खाते का पूरा लेनदेन और डीटेल देख सकते हैं. इसके लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट (epfindia.gov.in) जाना होगा. होमपेज के खुलते ही आपको ‘हमारी सेवाएं’ सेक्शन में ‘कर्मचारियों के लिए’ का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद मेंबर पासबुक (Member Passbook) पर क्लिक करें. इस पेज के खुलते ही आपको लॉगिन पेज मिलेगा. इस लॉग इन पेज पर अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करें. कुछ सेकंड में आपकी PF पासबुक सामने होगी, जहां आप सालों का पूरा हिसाब देख सकते हैं. अगर आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

बहुत से लोग आज इंटरनेट फ्रेंडली नहीं है लेकिन वे भी SMS के जरिए अपने PF खाते का बैलेंस जान सकते हैं. अगर आपका UAN, EPFO में रजिस्टर्ड है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज भेजें.
SMS के जरिए PF खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको एक फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा. मैसेज इस EPFOHO UAN ENG फॉर्मेट में होगा. यहां ENG लैंग्वेज के लिए है. अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो ENG की जगह HIN लिख दें. कुछ ही पलों में PF बैलेंस आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
यह तरीका सच में वन-टैप सॉल्यूशन जैसा है. इसके लिए बस आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए. अगर आपका नंबर, UAN से लिंक है तो रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें. यह कॉल अपने-आप कट जाएगी, लेकिन कुछ सेकंड बाद आपके नंबर पर PF बैलेंस का SMS आ जाएगा.
इन 3 ट्रिक से अब PF बैलेंस चेक करना किसी भी नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए बेहद आसान हो गया है. अपनी वित्तीय स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, इसलिए समय-समय पर बैलेंस जरूर चेक करें और अपनी सेविंग प्लानिंग को मजबूत रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.