Epfo Latest News This Special Information Is Hidden In The Pf Account Number Of Epfo Subscribers Know How To Decode
EPFO Latest News: EPFO सब्सक्राइबर्स के पीएफ अकाउंट नंबर में छिपी रहती है ये खास जानकारी, जानें- कैसे करें डिकोड?
EPFO Latest News: EPFO सब्सक्राइबर्स के पीएफ अकाउंट नंबर में खास जानकारी छिपी रहती है. पीएफ अकाउंट नंबर को अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर कहा जाता है. इसमें अंग्रेजी के अक्षर और अंक दोनों में कुछ विशेष जानकारी है.
EPFO Latest News: EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए एक बहुत ही काम की खबर है. आप सभी जानते हैं कि हर कर्मचारी का अपना पीएफ नंबर होता है. प्रत्येक सदस्य अपने पीएफ खाते में योगदान की जांच कर सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको जो पीएफ नंबर मिलता है उसमें कई जानकारियां छिपी होती हैं. पीएफ खाता संख्या में अंकों के साथ कुछ अक्षर भी होते हैं.
पीएफ खाता संख्या क्या है?
पीएफ अकाउंट नंबर को अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर कहा जाता है. इसमें अंग्रेजी के अक्षर और अंक दोनों में कुछ विशेष जानकारी है. इस नंबर में राज्य, क्षेत्रीय कार्यालय, स्थापना (Company) और पीएफ सदस्य कोड का विवरण होता है.
अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या क्या है?
आइए उदाहरण से समझते हैं-
XX – राज्य कोड
XXX – क्षेत्र कोड
1234567 – स्थापना कोड
XX1 – विस्तार (यदि कोई हो)
7654321 – खाता संख्या
हर कर्मचारी के पास होता है UAN
EPFO के हर सदस्य का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है. यह हर कर्मचारी के लिए अलग होता है. जब कर्मचारी कंपनी बदलता है तो अलग-अलग पीएफ खाते होते हैं. लेकिन, UAN अकाउंट केवल एक ही होता है. एक यूएएन में आप अपने अलग-अलग पीएफ की डिटेल देख सकते हैं.
एसएमएस के जरिए चेक करें पीएफ बैलेंस
ईपीएफओ ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसएमएस और मिस्ड कॉल देकर भी अपने खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं. इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा. आपका EPF बैलेंस आपके मोबाइल पर पता चल जाएगा. इसके अलावा आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.