By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Epfo News Six Crore People May Get Money In Their Pf Account
दिसंबर के अंत तक 6 करोड़ लोगों को मिलने जा रहा है पैसा, मिसकॉल देकर जानें आपके PF खाते में कितना हुआ ट्रांसफर
दिसंबर के अंत तक 6 करोड़ लोगों के खाते में ईपीएफओ ब्याज के पैसे ट्रासफर कर सकता है.
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2019-20 के लिए करीब छह करोड़ अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खातों में दिसंबर के अंत तक एकमुश्त 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करेगा. ईपीएफओ (EPFO) का यह फैसला देशभर के कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.
बता दें, इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में हुई बैठक में ईपीएफओ (EPFO) ने ब्याज को 8.15 फीसदी और 0.35 फीसदी की दर से दो किस्तों में ट्रांसफर करने का फैसला किया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लेबर मिनिस्ट्री ने फायनेंस मिनिस्ट्री को 2019-20 के लिए EPF में एक बार में 8.5 फीसदी की दर ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है. सूत्र ने बताया कि इस प्रस्ताव पर फायनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है. ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा. सूत्र ने बताया कि इससे पहले वित्त मंत्रलय ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज पर कुछ स्पष्टीकरण मांगा था. वित्त मंत्रालय को यह स्पष्टीकरण दे दिया गया है.
श्रम मंत्री गंगवार की अगुवाई वाले EPFO के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की मार्च में हुई बैठक में 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी. CBT की मार्च में हुई बैठक में 8.5 फीसदी के ब्याज देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने का फैसला किया गया था. लेकिन इसके साथ ही सीबीटी ने तय किया था कि 8.5 फीसदी के ब्याज को दो किस्तों…8.15 फीसदी और 0.35 फीसदी में अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा.
मिस्ड कॉल करके जानें अपने PF खाते का बैलेंस
यूएएन पोर्टल (UAN Portal) पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद EPFO के संदेश के जरिए PF की डिटेल मिल जाएगी. ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगा. इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा.
गौरतलब है कि ईपीएफओ (EPFO) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की सर्विस देता है, जिसके जरिए खाता धारक अपने PF अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं. ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है. अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें