कॉरपोरेट जगत की दिग्गत कंपनी एस्सेल ग्रुप (Essel Group ) ने कोटक एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Kotak AMC) के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉन ट्रिब्यूनल (NCLT) में बकाये को लेकर अपील की है. Essel Group की कंपनी ‘कोंटी इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स’ ने कोटक AMC पर 12.99 करोड़ रुपये यानी करीब 13 करोड़ रुपये की देनदारी का आरोप लगाया है.
Essel Group का कहना है कि 6 अप्रैल 2019 को कोटक AMC के साथ एक एग्रीमेंट हुआ था. इस समझौते के तहत कोंटी ने कोटक AMC को 12.99 करोड़ रुपये एडवांस दिए थे. समझौते में साफ लिखा था कि कोटक AMC को यह रकम कुछ शर्तों के पूरा होने के बाद कोंटी इंफ्रापावर को लौटानी होगी. एस्सेल ग्रुप के मुताबिक, कोटक AMC समझौते की सभी शर्तों और दायित्वों को पूरा करने में नाकाम रहा है.
एस्सेल ग्रुप ने अपनी याचिका में कहा, “चूंकि कॉर्पोरेट देनदार 6 अप्रैल 2019 के एग्रीमेंट के तहत अपने कॉन्ट्रैक्चुअल जिम्मेदारियों को पूरा करने में फेल रहा है. इसलिए हमने 19 फरवरी 2025 के डिमांड नोटिस के जरिए एक बार फिर कॉर्पोरेट देनदार को प्रो-टेम उपाय के रूप में बकाया रकम जारी करने के लिए कहा. लेकिन, आज तक वित्तीय लेनदार को कॉर्पोरेट देनदार से कोई पेमेंट नहीं मिला है.”
कोटक AMC के खिलाफ एस्सेल ग्रुप की कानूनी कार्रवाई
याचिका के मुताबिक, ये मामला कोटक AMC के एस्सेल ग्रुप की कंपनियों से सब्सक्राइब किए गए 20 करोड़ रुपये के नॉन-कंवर्टिवल डिबेंचर (NCD) से जुड़ा हुआ है. इन NCDs को कोटक AMC ने खरीदा था. इसके बदले में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयर गिरवी रखे गए थे.
याचिका के मुताबिक, फरवरी 2019 में कोटक AMC ने NCD को दूसरे इंवेस्टर्स को दिया.12.99 करोड़ रुपये का अनपेड एडवांस पेमेंट खासतौर पर इसी ट्रांजैक्शन से जुड़ा है. कोंटी इंफ्रापावर ने अपनी याचिका में कहा कि NCD इश्यू के बाद उसने कोटक AMC को 12.99 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट किया था. EBI की ओर से एनुअल इंस्पेक्शन पूरा करने के बाद कॉरपोरेट देनदार को ये रकम चुकाने का आदेश दिया गया था. मार्केट रेगुलेटर SEBI को अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि के लिए कोटक AMC के इंस्पेक्शन के बाद अपनी रिपोर्ट जारी करनी थी.
कोटक AMC ने SEBI इंस्पेक्शन के बारे में भी बोला झूठ
एस्सेल ग्रुप की कंपनी ने कहा कि उसने 6 जुलाई 2022 को कोटक AMC को दो लेटर लिखे. इसका जवाब 28 जुलाई 2022 को मिला. इसमें कोटक AMC ने दावा किया कि SEBI ने अपना रेगुलर इंस्पेक्शन पूरा नहीं किया है.
एस्सेल ग्रुप ने किया ये दावा
हालांकि, एस्सेल ग्रुप की कंपनी कोंटी इंफ्रापावर का दावा है कि उस समय मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अपना इंस्पेक्शन पूरा कर लिया था.यही नहीं, 28 मार्च 2023 तक की रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी. एस्सेल ग्रुप की कंपनी ने आगे दावा किया कि कोटक AMC ने NCD को खत्म कर दिया और यूनिट होल्डर्स को पेमेंट भी कर दिया है.
10 जुलाई को NCLT करेगा सुनवाई
NCLT ने इस मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की है. कोटक AMC ने अभी तक इस मामले पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.