फेस्टिव सीज़न में बाय वन गेट थ्री ऑफर बस बहाना, आपको अपनी जेब से ही चुकाने पड़ते हैं पैसे, समझ लें पूरा खेल

'Buy 1 Get 3' का मतलब है कि जब आप कोई एक चीज खरीदते हैं, तो आपको उसकी कीमत पर 2 और चीजें मिल जाती हैं. इन 2 चीजों के लिए आपको अलग से पेमेंट नहीं करना पड़ता. ये ऑफर एक तरह की प्रमोशन और सेलिंग स्ट्रैटजी होती है.

Published date india.com Published: October 15, 2025 9:07 PM IST
फेस्टिव सीज़न में बाय वन गेट थ्री ऑफर बस बहाना, आपको अपनी जेब से ही चुकाने पड़ते हैं पैसे, समझ लें पूरा खेल
ऑफलाइन स्टोर पर आमतौर पर Buy 1 Get 3 का ऑफर कपड़ों, जूतों, वुलेन क्लोद और साड़ियों पर मिलता है.

डिजिटल जमाने में आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिन्त्रा या मिशो जैसी साइट पर हम कपड़ों से लेकर डोरमैट तक खरीद सकते हैं. टीवी और फ्रीज से लेकर हेड फोन तक में बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं. दशहरा-दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन में अगर ऑनलाइन शॉपिंग करनी है तो नो कॉस्ट EMI और ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का ऑफर मिलता है. लेकिन, ऑफलाइन स्टोर से शॉपिंग करने जाएंगे, तो आपको Buy 1 Get 3 का बोर्ड दिख जाएगा. शुरुआत में हमें ये ऑफर बड़े आकर्षक और फायदेमंद लगते हैं. हम सोचते हैं कि एक सामान खरीदने पर हमें 2 फ्री में मिल रहा है. इसमें तो हमारा फायदा ही है. लेकिन, बिना इस ऑफर की शर्तें या कंडीशन्स जाने इसका फायदा लेना आपको भारी पड़ सकता है.

क्या होता है Buy 1 Get 3 ऑफर का मतलब?
Buy 1 Get 3′ का मतलब है कि जब आप कोई एक चीज खरीदते हैं, तो आपको उसकी कीमत पर 2 और चीजें मिल जाती हैं. इन 2 चीजों के लिए आपको अलग से पेमेंट नहीं करना पड़ता. ये ऑफर एक तरह की प्रमोशन और सेलिंग स्ट्रैटजी होती है. असल में कुछ भी फ्री नहीं मिलता. जिन 2 चीजों को आप फ्री में समझ रहे हैं, असल में आप अपनी जेब से ही उनके पैसे भर रहे होते हैं.

कौन से आइटम पर मिलता है Buy 1 Get 3 का ऑफर
ऑफलाइन स्टोर पर आमतौर पर Buy 1 Get 3 का ऑफर कपड़ों, जूतों, वुलेन क्लोद और साड़ियों पर मिलता है. जैसे अगर आप Levis या Signature या Cobb के स्टोर पर गए. वहां आपने डेनिम खरीदी. Buy 1 Get 3 ऑफर के चलते आपको एक जींस के साथ 2 और जींस या शर्ट मिल जाएगी.

फिर धोखा क्या है?
Buy 1 Get 3 में सबसे बड़ा धोखा आंखों का ही होता है. ऐसे स्टोर में किसी कपड़े, जूते या साड़ी का प्राइस ओरिजनल प्राइस से काफी हाई रखा जाता है. ये प्राइस इतना हाई होता है, जिसमें आप 2 और चीजें आराम से खरीद लेंगे. फिर जब आप चीजें सिलेक्ट कर लेते हैं, तब ये सबसे ज्यादा कीमत पर ऑफर लगाते हैं.

उदाहरण से समझिए
मान लीजिए आपने Levi’s के स्टोर से एक डेनिम खरीदी. इसकी कीमत 4999 रुपये है. इसके साथ ऑफर के तहत आपने 1500 और 1500 की दो शर्ट भी खरीद ली. अब बिलिंग के समय आपको GST के साथ कुल 5250 या इसके आसपास पेमेंट करना होगा. मतलब डेनिम की कीमत बढ़ाकर आपकी जेब से ही बाकी 2 शर्ट के पैसे निकाल लिए गए. ऊपर से आपने GST भी भरा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसलिए फेस्टिवल सीज़न में बेशक दिल खोलकर शॉपिंग करें, लेकिन नो कॉस्ट EMI, बाय नाउ पे लेटर और बाय वन गेट थ्री जैसे लुभाने वाले ऑफर्स के चक्कर में न आएं. ताकि, आपको पैसे का नुकसान न झेलना पड़े और न ही कर्ज के जाल में फंसना पड़े.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.