Forbes Billionaires List 2023: मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति, फिर बने एशिया के सबसे रईस

Forbes Billionaires List 2023: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर हैं. मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं. भारत में गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर शिव नाडर हैं.

Published: April 5, 2023, 7:07 AM IST

Forbes Billionaires List 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 83.4 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ फोर्ब्स की 37वीं वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2023 में 9वें स्थान पर हैं. उन्होंने एशिया में सबसे धनी व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बनाए रखा.

मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति

अंबानी पिछले साल प्रतिष्ठित सूची में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ दुनिया में 10वें स्थान पर थे. इस साल की ताजा सूची में अंबानी माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मा जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर हैं. वहीं, भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं.

दूसरे नंबर पर गौतम अडानी

गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं. लेकिन अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद वैश्विक स्तर पर 24वें स्थान पर आ गए. उनकी कुल संपत्ति 47.2 अरब डॉलर आंकी गई थी.

तीसरे स्थान पर शिव नादर

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर 25.6 अरब डॉलर की संपत्ति और 55वें वैश्विक रैंक के साथ सूची में भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं.

भारत के 169 अरबपतियों का नाम शामिल

फोर्ब्स की अरबपतियों की वैश्विक गिनती पिछले साल 2,668 से घटकर 2023 में 2,640 हो गई है, भारत में टैली (गणना) 2022 में 166 से बढ़कर इस साल (2023) 169 हो गई है.

सूची में दुनिया के 735 अरबपतियों का नाम

फोर्ब्स के अनुसार, अमेरिका अभी भी सबसे अधिक अरबपतियों का दावा करता है, जिसमें 735 सूची सदस्य सामूहिक रूप से 4.5 ट्रिलियन डॉलर के हैं. 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के 562 अरबपतियों के साथ चीन (हांगकांग और मकाऊ सहित) दूसरे स्थान पर है, इसके बाद भारत 675 बिलियन डॉलर मूल्य के 169 अरबपतियों के साथ है.

नेट वर्थ की गणना करने के लिए, फोर्ब्स ने 10 मार्च 2023 से स्टॉक की कीमतों और विनिमय दरों का उपयोग किया है.

(With IANS Inputs)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.