दवाइयों से मोबाइल, घड़ी से EV तक... 1 अप्रैल से कौन सी चीज मिलेंगी महंगी? क्या हो जाएगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

सरकार ने 22 सितंबर 2025 से GST के चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया था. अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब में GST लगता है. GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था.

Published date india.com Updated: March 27, 2026 11:51 PM IST
दवाइयों से मोबाइल, घड़ी से EV तक... 1 अप्रैल से कौन सी चीज मिलेंगी महंगी? क्या हो जाएगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट
इंपोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से सामानों के दाम थोड़े बहुत ऊपर-नीचे होते हैं. ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है.

नया फाइनेंशियल ईयर (FY 2026-27) 1 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. इस दिन से आम बजट की बातें और ऐलान भी लागू हो जाएंगी. नया इनकम टैक्स रूल भी 1961 के IT एक्ट को रिप्लेस करेगा. ऐसे में आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदल जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश करते हुए कई चीजों और सर्विस से टैक्स और सरचार्ज को घटा दिया है. कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाया गया था. ऐसे में 1 अप्रैल से आपको मार्केट में कुछ चीजें महंगी मिलेंगी. कुछ चीजों के दाम कम हो जाएंगे. इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है.

बजट में अब बस इंपोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से सामानों के दाम थोड़े बहुत ऊपर-नीचे होते हैं. ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है. 22 सितंबर 2025 से GST के चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया था. अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब में GST लगता है. GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था. आइए जानते हैं 1 अप्रैल से क्या सस्ता हो जाएगा और क्या महंगा मिलेगा:-

Income Tax Budget 2026: जानें वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स को लेकर क्या किया ऐलान, क्या इससे मिलेगी टैक्सपेयर्स को राहत?

क्या होगा सस्ता?

  • दवाइयां: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए आम बजट में 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी थीं. इसलिए 1 अप्रैल 2026 से 17 दवाइयां सस्ती होंगी. इनमें डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए जरूरी दवाएं भी शामिल हैं.
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स: EVs को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में राहत दी गई है. यानी अगर आप 1 अप्रैल 2026 के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने जा रहे हैं, तो आपकी अच्छी-खासी सेविंग होगी.
  • लेदर प्रोडक्ट्स: लेदर आइटम्स और फुटवियर की कीमतें घटेंगी. लेदर एक्सपोर्ट को सपोर्ट करने के लिए कुछ इनपुट्स पर ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की सुविधा दी गई है.
  • एयरक्राफ्ट और माइक्रोवेव पार्ट्स: इन पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई है. अगर आप 1 अप्रैल के बाद माइक्रोवेव खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सस्ता मिलेगा.
  • इंपोर्टेड पर्सनल आइटम्स: कुछ व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीजें भी 1 अप्रैल से कम टैरिफ पर मिलेंगी.
  • स्मार्टफोन और टैबलेट्स: भारत में बने मोबाइल और टैबलेट्स की कीमतें भी कम हो जाएंगी. यानी आप अपना मोबाइल फोन अपग्रेड कर सकते हैं. काम सस्ते में हो जाएगा.
  • फॉरिन टूर पैकेज: TCS घटने से ओवरसीज एजुकेशन, मेडिकल खर्च और टूर पैकेज अब सस्ते पड़ेंगे.
  • सी फूड: समुद्री सीमा से बाहर पकड़ी गई मछली पर ड्यूटी-फ्री छूट मिलेगी, जिससे मछुआरों और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा.
  • टेक्सटाइल गारमेंट्स: 1 अप्रैल से कपड़े, साड़ियां सस्ते में मिलेंगी.
  • क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सोर्स: 1 अप्रैल से क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सोर्स पर भी राहत मिलेगी. बायोगैस-ब्लेंडेड CNG सस्ती मिलेगी. बैटरियों के लिए लिथियम-आयन सेल और सोलर ग्लास के दाम भी घट जाएंगे.

Budget 2026: आम आदमी की कटेगी जेब या सरकार से मिलेगी बड़ी राहत? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

क्या होगा महंगा?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • लग्जरी घड़ियां: 1 अप्रैल से लग्जरी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लगेगा.
  • इम्पोर्टेड शराब: विदेशी शराब की कीमतें बढ़ेंगी, क्योंकि इस पर ड्यूटी बढ़ाई गई है.
  • कॉफी मशीन: सरकार ने कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग और वेंडिंग मशीनों पर मिलने वाली छूट हटा दी है. अब कॉफी मशीनें पहले से महंगी पड़ेंगी, चाहे कैफे में इस्तेमाल हों या घर पर.
  • सिगरेट: स्मोकिंग करना पहले से महंगा हो जाएगा. सिगरेट अब पहले से ज्यादा दाम पर मिलेंगी.
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के पार्ट्स: इन पर भी खर्च बढ़ गया है.
  • मिनरल्स, आयरन ओर और कोयला: इनकी कीमतें भी ऊपर चली गई हैं. अगर आप इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर में हैं, तो आपको ये चीजें महंगी पड़ेंगी.
  • स्टॉक ऑप्शंस और फ्यूचर्स ट्रेडिंग: बजट 2026 में STT बढ़ा दिया गया है. फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़कर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.1% से बढ़कर 0.15% हो गया है, जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग महंगी पड़ेगी.
  • इनकम टैक्स मिसरिपोर्टिंग: अब अगर आयकर की गलत रिपोर्टिंग की गई तो पूरे टैक्स अमाउंट के बराबर यानी 100% पेनल्टी देनी होगी.

आपके परिवार के ‘गुल्लक’ में सरकार ने क्या-क्या डाला था? ये रही बीते साल के बजट की 10 बड़ी बातें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.