Budget 2021: कल से होनेवाले हैं बड़े बदलाव, LPG रेट, बैंकिंग, ट्रेन के कई नियम बदल जाएंगे, जान लीजिए

Budget 2021:कल पेश होगा देश का आम बजट, इसके बाद कल से कई महत्वपूर्ण बदलाव आ जाएंगे. LPG, बैंकिंग, ट्रेन सहित ये 10 नियम बदल जाएंगे.

Published date india.com Updated: January 31, 2021 1:04 PM IST
Budget 2021
Budget 2021

Budget 2021: कल यानी 1 फरवरी 2021 की तारीख को गांठ बांध लीजिए, क्योंकि आपकी जिंदगी में इस दिन से कई बड़े बदलाव आने वाले हैं. LPG, बैंकिंग की बात हो या ट्रेन या फिर हवाई जहाज से सफर हो, आपकी जिंदगी में कल से बड़े बदलाव आने वाले हैं जिससे आपका जीवन सबसे प्रभावित होने वाला है.

क्या होंगे 10 बड़े बदलाव, जो आपको जानना है जरूरी 

1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा. हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं. इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे. अब फरवरी में तेल कंपनियां सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती हैं. आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है. 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

1 फरवरी से राज्यों के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी. इसी तरह पड़ोसी देशों के साथ संधि शर्तों के अनुरूप सीमा पार परिवहन की अनुमति होगी. इसके लिए अलग से किसी भी प्रकार की अनुमति या ई-परमिट आदि की आवश्यकता नहीं होगी.

राशन कार्डधारकों (Ration Card Holder) सहित अन्नपूर्णा तथा अन्तोदय कार्ड धारकों को हर महीने मिलना वाला राशन अब बायोमेट्रिक पद्धति की जगह मोबाइल ओटीपी और आईरीस ऑथेन्टिकेशन (Mobile OTP and IRIS Authentication) की सहायता से मिलेगा. द हिंदु में छपी एक खबर के अनुसार, राशन कार्ड से जुड़ा यह नियम देश के तेलंगाना राज्य में 1 फरवरी 2021 से लागू हो जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

1 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट Franklin Templeton Mutual Fund की 6 बंद स्कीमों में फंड्स के वितरण (disbursal of funds) की प्रक्रिया तय करेगा, 23 अप्रैल Franklin Templeton Mutual Fund ने कुछ यूनिटधारकों के ई-वोटिंग प्रक्रिया के विरोध के बाद बंद कर दिया था.

स्पाइसजेट ने 1 फरवरी से 20 नई फ्लाइट्स की घोषणा की है. कंपनी ने जयपुर को देहरादून, अमृतसर, उदयपुर और दिल्ली सहित कई शहरों से जोड़ने वाली 16 नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की. एयरलाइन जयपुर से गोवा वाया सूरत भी फ्लाइट शुरू करेगी.

सिक्किम के पाक्योंग को दिल्ली से जोड़ने के बाद कंपनी अब सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत पाक्योंग को कोलकाता से भी जोड़ेगी. दिल्ली और देहरादून के बीच अपनी दूसरी Frequency भी शुरू करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी नई उड़ानें 1 से 10 फरवरी के बीच शुरू हो जाएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.