By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Global Economic Slowdown Heading Towards Worst In Three Decadessays Report
तीन दशकों में सबसे बुरे दौर की ओर जा रही है ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन: रिपोर्ट
करेंट इकोनॉमिक और जियो-पॉलिटिकल झटकों के बीच 2030 तक ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ के सबसे निचले स्तर पर गिरने का अनुमान जताया जा रहा है. यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है.
मौजूदा इकोनॉमिक और जियो-पॉलिटिकल झटकों के बीच ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ के 2030 तक तीन दशकों में उसके सबसे निचले स्तर पर गिरने का अनुमान है. सोमवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई.
ग्लोबल लीडर्स की अपनी वार्षिक बैठक से पहले ‘फ्यूचर ऑफ ग्रोथ’ 2024 रिपोर्ट जारी करते हुए विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने कहा कि मंदी जलवायु संकट और कमजोर होते सामाजिक अनुबंध समेत कई परस्पर जुड़ी ग्लोबल चैलेंजेज को और बढ़ा रही है, जो संयुक्त रूप से ग्लोबल ग्रोथ में प्रगति को उलट रही हैं.
रिपोर्ट में आर्थिक वृद्धि के लिए एक नए दृष्टिकोण का आह्वान किया गया जो लॉन्ग-टर्म स्टैबिलिटी, इक्लिटी, गति और क्वलिटी की जांच के साथ दक्षता को संतुलित करे.
रिपोर्ट के अनुसार, 107 अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि की गुणवत्ता का विश्लेषण करते हुए पाया गया कि उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं इन्नोवेशन और इंजक्लूजन पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करती हैं, जबकि कम आय वाली अर्थव्यवस्थाएं स्थिरता पर.
डब्ल्यूईएफ की प्रबंध निदेशक सादिया ज़ाहिदी ने कहा, ‘‘ प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक वृद्धि बहाल करना आवश्यक होगा. हालांकि केवल वृद्धि ही पर्याप्त नहीं होगी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ रिपोर्ट आर्थिक वृद्धि का आकलन करने के लिए एक नए तरीके का प्रस्ताव रखती है जो दीर्घकालिक स्थिरता, लचीलेपन तथा निष्पक्षता के साथ-साथ वैश्विक तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ संरेखित करते हुए भविष्य के लिए नवाचार के साथ दक्षता को संतुलित करता है.’’
डब्ल्यूईएफ ने अपनी ‘फ्यूचर ऑफ ग्रोथ’ पहल भी शुरू की. इस दो साल की पहल का मकसद आर्थिक वृद्धि के लिए एक नई राह तैयार करना, साथ ही संतुलित वृद्धि, नवाचार, समावेशन, स्थिरता आदि के सर्वोत्तम मार्गों की पहचान करने में अर्थशास्त्रियों तथा अन्य विशेषज्ञों के साथ मिलकर दुनिया भर के नीति निर्माताओं का समर्थन करना है.
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर देश ऐसे वृद्धि कर रहे हैं जो न तो टिकाऊ और न ही समावेशी हैं. इनकी नवाचार करने या उसका लाभ उठाने की क्षमता सीमित हैं और वैश्विक झटकों से निपटने में उनके योगदान तथा संवेदनशीलता को कम करती है.
(With Bhasha Inputs)
Also Read:
-
2036 तक दुनिया के सामने खड़े होंगे ये 10 बड़े खतरे! कौन-कौन से देश हैं इनके लिए तैयार?
-
Davos Sex Parties: दिन में अर्थव्यवस्था पर चर्चा, रात में सेक्स पार्टी और प्रॉस्टिट्यूट, WEF के बारे में चौंकाने वाला खुलासा
-
Top 10 : ट्रैवल और टूरिज्म के लिहाज बेहतरीन हैं ये देश, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने जारी की लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें