Gold And Silver Price Today Update Gold Silver Price Slowed Down Again
सोने के दाम छू रहे थे आसमान! फिर अचानक से बढ़ने लगी खरीदारी, जब लोगों को दिखा ये ट्रेंड, जानें कहां तक गिरा दाम?
दिवाली और धनतेरस के बाद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता और भारत-अमेरिका टैरिफ वार्ता के सकारात्मक नतीजों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. इस हलचल के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,836 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 1,47,033 रुपये प्रति किलो पर आ गई.
दिवाली और धनतेरस के बाद लगातार सोने-चांदी के आसमान छूते दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोने और चांदी के दाम में यह गिरावट अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में स्थिरता आने और भारत-अमेरिका के टैरिफ टॉक के सकारात्मक नतीजा है. सोने-चांदी के दामों में गिरावट का ट्रेंड खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है. यह गिरावट अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से लेकर एशियाई मार्केट में देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. यह कीमत सोने के पहले दाम में 1836 रुपये की गिरावट होने के बाद आई है. वहीं, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,11,310 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,12,992 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. चांदी की कीमत 4,417 रुपए घटकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,51,450 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.41 प्रतिशत कम होकर 1,22,356 रुपए हो गया है. वहीं, चांदी की कीमतें 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.42 प्रतिशत कम होकर 1,46,410 रुपए था.
बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.50 रुपए प्रति किलो से नीचे आ गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. सोने की कीमतों में 1.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,090 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.89 डॉलर प्रति औंस पर थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.