By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Gold Bonds India Buy Gold At Cheaper Rates Know What Is The Price Of The Bond Gold
Gold Bonds India : सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए- कितनी तय की गई है कीमत और कब खुलेगा स्कीम में निवेश?
Gold Bonds India : सॉवरेन गोल्ड बान्ड स्कीम की 12वीं सीरीज आज यानी 1 मार्च से सब्स्क्रिप्शन के लिए खुल गई है. इसमें 1 ग्राम सोने के कीमत 4612 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है.
Gold Bonds India : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGB) की 12वीं सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 1 मार्च से खुल रही है. इस स्कीम के तहत आपके पास बाजार से कम दाम पर सोना खरीदने का शानदार मौका आया है. इस मौके को हाथ से जाने मत दीजिए. इस स्कीम में बांड का नया निर्गम मूल्य 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. सरकारी गोल्ड बांड (Government gold bond) 2020-21 (12वीं सीरीज) की बिक्री 1-5 मार्च, 2021 के बीच खुली रहेगी.
वित्त मंत्रालय के जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से परामर्श करके ऑनलाइन खरीद करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय लिया है. ऐसे निवेशकों के लिए एक ग्राम सोने का बांड 4,612 रुपये की दर पर जारी किया जाएगा.
बॉन्ड की बिक्री कॉमर्शियल बैंक (Commercial Bank) , भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड (SHCIL) और कुछ चुनिंदा डाकघरों तथा शेयर बाजारों (Share markets) जैसे भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के माध्यम से भी की जाएगी.
इस स्कीम के तहत सबसे छोटा बॉन्ड 1 ग्राम के सोने के बराबर होगा. कोई भी व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने का बाॉन्ड खरीद सकता है. कुल मिलाकर व्यक्तिगत तौर पर बॉन्ड खरीदने की सीमा 4 किलोग्राम और ट्रस्ट या संगठन के लिए 20 किलोग्राम तय की गई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें