By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Gold Hallmarking News Only 1418 And 22 Ct Gold Jewelry To Be Sold Check This Number Before Buying
Gold Hallmarking News: देश में अब बिकेगा केवल 22, 18 और 14 कैरेट का सोना, खरीदने से पहले चेक करें यह संख्या
Gold Hallmarking News: देश में अब केवल 22, 18 और 14 कैरेट का सोना बिकेगा, लेकिन खरीदने से पहले उस पर दिए गए नंबरों की जांच करना दरूरी है ताकि यह पता चले कि वह कितना शुद्ध है.
Gold Hallmarking News: 16 जून से देश भर के 256 जिलों में हॉलमार्किंग शुरू कर दी गई है. हॉलमार्किंग को अनिवार्य रूप से लागू हो जाने के बाद लोगों को फ्राड से बचाने के लिए अब केवल शुद्ध सोना ही बिकेगा. अलग-अलग चरणों में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. अब ज्वैलर्स केवल 14, 18 और 22 कैरट का ही सोना बेच पाएंगे. आइए, यहां पर जानते हैं कि 14,18 और 22 कैरेट का सोना जब आप खरीदेंगे तो उसकी शुद्धता क्या होगी?
22 कैरेट सोने की शुद्धता
ज्वैलरी बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इसमें चांदी, जिंक, निकिल और अन्य मिश्रित धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी शुद्धता 91.67 प्रतिशत होती है. दूसरी धातुओं का इस्तेमाल करके इसको कठोर बनाया जाता है. इससे यह ज्यादा दिनों तक चलता है. 22 कैरेट सोने के लिए 916 नंबर का प्रयोग किया जाता है.
18 कैरेट सोने की शुद्धता
18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्धता होती है. बाकी 25 प्रतिशत में कॉपर, चांदी को मिश्रित किया जाता है. इस तरह की धातुओं का इस्तेमाल स्टडेड और डायमंड ज्वैलरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह 22 कैरेट की तुलना में सस्ता भी मिलता है. यह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने से ज्यादा कठोर होता है. 18 कैरेट सोने के लि 750 नंबर का इस्तेमाल किया जाता है.
14 कैरेट सोने की शुद्धता
14 कैरेट सोने की शुद्धता 58.5 प्रतिशत होती है. इसके अलावा इसमें कई अन्य धातुओं का मिश्रण होता है. इसके लिए 585 नंबर का इस्तेमाल किया जाता है.
क्या होती है हॉलमार्किंग?
सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए हॉलमार्किंग का प्रयोग किया जाता है. बीआईस सोने की शुद्धता के लिए प्रमाण पत्र जारी करता है. इसके साथ ज्वैलरी कब की बनी है. इसके बारे में जानकारी रहती है. इसमें ज्वैलरी के निर्माण वर्ष के साथ उस सेंटर का भी नाम रहता है कि वह कहां पर बनाई गई है. सोने की शुद्धता के लिए उस पर K लिखा रहता है.
सोना कितना शुद्ध होता है?
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत
23 कैरेट सोना 95.8 प्रतिशत
22 कैरेट सोना 91.6 प्रतिशत
21 कैरेट सोना 87.5 प्रतिशत
18 कैरेट सोना 75 प्रतिशत
17 कैरेट सोना 70.8 प्रतिशत
14 कैरेट सोना 58.5 प्रतिशत
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें