By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Gold Ornaments Hallmarking Hallmarking To Be Implemented From 1st June On Gold Ornaments
Gold Ornaments Hallmarking: सोने के आभूषणों पर 1 जून से हॉलमार्किंग लागू करने की तैयारी में सरकार, और समय बढ़ाने की मांग नहीं
Gold Ornaments Hallmarking: केंद्र सरकार 1 जून से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग लागू करने की तैयारी में है. सरकार की ओर से कहा गया है कि अब और समय बढ़ाने की मांग नहीं की गई है.
Gold Ornaments Hallmarking: भारत सरकार (Government of India) 1 जून से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग (Hall marking on gold ornaments) अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है. अभी तक यह स्वैच्छिक था. केंद्र सरकार ने सोने के आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग को इस साल 15 जनवरी से अनिवार्य बनाने का ऐलान नवंबर 2019 में किया था. लेकिन, जौहरियों की मांग और कोरोना की महामारी को देखते हुए इसे 1 जून से लागू करने का फैसला किया गया था.
सर्राफा कारोबारियों (Bullion traders) ने कहा था कि हॉलमार्किंग के लिए जरूरी तैयारी और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के पास पंजीकरण कराने के लिए उन्हें समय चाहिए. फिर कोविड-19 महामारी के बीच सर्राफा कारोबारियों की मांग पर समय सीमा बढ़ाकर 1 जून कर दी गई थी.
उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि और सयम बढ़ाने की मांग नहीं है. बीआईएस जौहरियों को हॉलमार्किंग की मंजूरियां देने में लगा है.”
बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम जून से हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के लिए तैयार हैं. हमें इस तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. अभी तक 34,647 सर्राफा कारोबारियों ने बीआईएस के पास पंजीकरण कराया है.
उन्होंने कहा, ”हमें उम्मीद है कि अगले एक-दो माह में पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख पर पहुंच जाएगा. पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन और स्वचालित बनाया गया है.” एक जून से सर्राफा कारोबारियों को सिर्फ 14, 18 और 22 कैरट के सोने के आभूषण बेचने की अनुमति होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें