Gold Price Drop: सोने के भाव में गिरावट से गोल्ड लोन लेने वालों की बढ़ी परेशानी, हो रहा ये नुकसान

Gold Price Drop, Gold Prices Fall 2021: पिछले करीब एक साल के दौर सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है.

Published date india.com Published: April 5, 2021 8:10 PM IST
Gold Price Drop: सोने के भाव में गिरावट से गोल्ड लोन लेने वालों की बढ़ी परेशानी, हो रहा ये नुकसान
(FILE IMAGE)

Gold Price Drop, Gold Prices Fall 2021: पिछले करीब एक साल के दौर सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है. आज की तारीख में 24 कैरट सोना करीब 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि पिछले साल इस दौरान यह 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक पहुंच गया था.

सोने के भाव में गिरावट के पीछे कई कारण है लेकिन आज हम रेट में इस गिरावट की वजह से गोल्ड लोन लेने वालों को हो रहे नुकसान के बारे में बता रहे हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव में गिरावट की वजह से गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनियों की दिक्कत बढ़ गई है. दरअसल, सोना गिरवी रख जिन लोगों ने लोन लिया था उनके सोने की कीमत अब कम हो गई है. इस कारण लोन देने वाली कंपनियों के सामने लोन लेने वाले व्यक्ति के डिफॉल्ट होने का खतरा बढ़ गया है. ये तो कंपनियों की परेशानी है, लेकिन एक ग्राहक के तौर पर अगर आप गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है. क्योंकि आप जो सोना या ज्वेलरी गिरवी रखना चाहते हैं, उसकी कीमत पहले की कम हो गई है.

उदाहरण के तौर पर अगर आप एक साल पहले अगर 5 तोला सोना गिरवी रखते तो 55 हजार रुपये तोले के हिसाब से उसकी कीमत 2,75,000 रुपये होती. इस मूल्य का 90 फीसदी के हिसाब से आपको करीब 2,47,500 रुपये का लोन मिल जाता, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं.

अब वित्तीय कंपनियां भाव में गिरावट के मद्देनजर गोल्ड लोन को ज्यादा सुरक्षित करना चाहती हैं. वह अब कुल मूल्य का 90 फीसदी की जगह केवल 75 फीसदी तक लोन दे रही हैं.

इसे आप इस उदाहरण के समझ सकते हैं. आज की तारीख में अगर आप किसी बैंक या वित्तीय कंपनी के पास 5 तोला सोना गिरवी रखते हैं तो उसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये प्रति तोले के हिसाब से 2,25,000 रुपये बैठेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके साथ आपको इस पर आज की तारीख में केवल 75 फीसदी तक लोन मिलेगा. यानी आपको 1,68,750 रुपये का लोन ही मिलेगा. इस तरह आपको 78,750 रुपये कम लोन मिलेगा.

दरअसल, देश और दुनिया में कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी थी. ऐसे में उनके लिए गोल्ड लोन एक सहारा था, लेकिन आज की तारीख में ऐसे लोगों को नुकसान हो रहा है.

ग्राहकों से इतर वित्तीय कंपनियां और बैंक भी परेशान हैं. उनको इस बात का डर है कि जिन लोगों ने एक साल पहले गोल्ड लोन लिया था उनके गोल्ड की कीमत आज कम हो गई है. ऐसे में ऐसे लोन कहीं डूब न जाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.