Gold Prices in India: कोरोना काल में सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, अगर चूक गए तो जिंदगी भर पछताएंगे!

Gold Prices in India: कोरोना काल में सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका आया है. इस बार अगर चूक गए तो जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है.

Published date india.com Updated: April 30, 2021 10:14 AM IST
Gold Price Today
(FILE IMAGE)

Gold Prices in India: साल 2020 में कोरोना काल में जहां सोना रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा, वहीं 2021 आते-आते उसमें काफी बड़ी गिरावट भी आते हुए देखी गई. अगस्त 2020 में सोना अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गया. सोना के भाव प्रति 10 ग्राम 56,000 रुपये के पार चले गए. लेकिन अब आपके लिए सोने में निवेश करने का सही समय आ गया है. अबकी बार अगर चूक गए तो जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है.

ऐसा देखा जा रहा है कि दिसंबर 2020 के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. दिसंबर 2020 के बाद से सोने की कीमतों में अभी तक 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है. ऐसी स्थिति में यह सोने में निवेश का सही समय है. क्या सोने में निवेश का यह सही समय आ गया है.

आइए, हम आपको यहां पर बताते हैं कि सोने में आपको क्या करना चाहिए?

सभी निवेश सलाहकार यह बताते हैं कि निवेशकों को अपने पोर्टफोलियों में सोना जरूर रखना चाहिए. यहां पर यह जानना जरूरी है कि केवल पोर्टफोलियो में ही नहीं रखना चाहिए, बल्कि आवश्यक रूप से इसे शामिल करना चाहिए.

जानकारों का कहना है कि ज्यादातर निवेशक जो खतरे नहीं उठा सकते हैं उन्हें ज्यादा सुरक्षा और लिक्विडिटी की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में हमें निवेश से पहले उसके रिटर्न के बारे में सोचना चाहिए. आइए, जानते हैं कि पिछले 10 साल में सोने ने कितना रिटर्न दिया है. सोने में अभी तक 9.8 फीसदी की सालाना रिटर्न मिला है.

इसलिए जानकारों की राय के मुताबिक, आपको 8-15 फीसदी से ज्यादा सोने में निवेश नहीं करना चाहिए. इसके साथ-साथ फिजिकल सोना लिक्विड होता है तो डिजिटल सोना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करना चाहिए?

जानकारों के मुताबिक, लांग टर्म के वित्तीय लक्ष्य के लिए आपका ज्यादा से ज्यादा निवेश इक्विटी में होना चाहिए. जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि इक्विटी में निवेश बहुत ही उतार-चढ़ाव वाला होता है तो ऐसी स्थिति में विनेशकों का सॉवरेन गोल्ड बांड में जरूर निवेश करना चाहिए. सोने में निवेश का सॉवरेन गोल्ड बांड एक बेहतर विकल्प है.

डिजिटल गोल्ड होता है सुरक्षित

डिजिटल गोल्ड ज्यादा सुरक्षित होता है. डिजिटल गोल्ट प्रदाता इसके लिए ज्यादा सुरक्षा देता है. इसके लिए वह पूरी गारंटी देता है. खरीदार को किसी भी तरह की चिंता नहीं होती है. आप जिस भाव पर खरीदे हैं उसी भाव पर उसे बेच भी सकते हैं. इसमें कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं होता है. डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि आप इसकी फिजिकल डिलीवरी भी ले सकते हैं. लेकिन आपको डिलीवरी चार्ज देना होगा. इसके अलावा, आप डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कनवर्ट कर रहे हैं तो उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा. आप इसको गोल्ड चैन या क्वॉइन में भी बदल सकते हैं. इसके लिए आपको डिजाइन शुल्क देना पड़ेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.