पुराने गहने के बदले नए डिजाइन की जूलरी बनवाने का है प्लान? नंबरों से पहचानें कितना खरा है आपका सोना, इन बातों का भी जरूर रखें ख्याल

असल में आपका सोना कितना ही वजनदार क्यों न हो, वह 100% खरा नहीं हो सकता. सोना इतना सॉफ्ट मेटल है कि बिना मिलावट के इससे गहने बन ही नहीं सकते. सोने की शुद्धता मापने के लिए कैरेट (K) यूनिट का इस्तेमाल करते हैं.

Published date india.com Published: June 11, 2025 6:05 PM IST
पुराने गहने के बदले नए डिजाइन की जूलरी बनवाने का है प्लान? नंबरों से पहचानें कितना खरा है आपका सोना, इन बातों का भी जरूर रखें ख्याल
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट के अनुसार 6 कैटेगरी में ही गोल्ड जूलरी की हॉलमार्किंग होती है.

भारतीय परंपरा में सोने को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ये सिर्फ इंवेस्टमेंट ही नहीं है, बल्कि परिवार की महिलाओं के लिए एक इमोशन है. भारतीय परंपरा में जन्म के बाद होने वाले अलग-अलग संस्कारों में सोना खरीदने या तोहफे में देने की मान्यता रही है. महिलाओं के लिए इसे श्रृंगार से जोड़ा जाता है. कुछ लोग इसे घर में महालक्ष्मी की कृपा और एसेट के तौर पर देखते हैं. बुलियन मार्केट में अभी सोने का भाव सातवें आसमान पर है, फिर भी सोने की डिमांड में कोई कमी नहीं आई है.

शादियों के मौके पर परिवार में अक्सर विदा होने वाली बेटी या घर आने वाली दुल्हन के लिए नए गहने बनवाए जाते हैं. कई बार पुराने गहनों को तुड़वाकर नए डिजाइन की जूलरी बनाई जाती है. ऐसे में गहने बनवाने के लिए सही सोने की पहचान करना जरूरी है. आइए समझते हैं गोल्ड की प्यूरिटी कैसे चेक करें? क्या पुराने गहने के बदले नए गहने बनवाना फायदेमंद है? गोल्ड खरीदते समय कौन-कौन सी बातों का ख्याल रखना चाहिए:-

100% खरा नहीं हो सकता सोना
असल में आपका सोना कितना ही वजनदार क्यों न हो, वह 100% खरा नहीं हो सकता. सोना इतना सॉफ्ट मेटल है कि बिना मिलावट के इससे गहने बन ही नहीं सकते. सोने की शुद्धता मापने के लिए कैरेट (K) यूनिट का इस्तेमाल करते हैं. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट के अनुसार 6 कैटेगरी में ही गोल्ड जूलरी की हॉलमार्किंग होती है. ये कैटेगरी हैं-14K, 18K, 20K, 22K, 23K, 24K.

नंबरों से समझिए कितना खरा है आपका सोना?

  • सोने के गहनों पर कुछ नंबर लिखे होते हैं. जैसे- 22K916, 18K750, 14K585. इन नंबरों से समझा जा सकता है कि आपका सोना कितना शुद्ध है.
  • अगर 24 कैरेट गोल्ड है तो इसका अर्थ हुआ 100 ग्राम में 99.9 परसेंट सोना. 23 कैरेट है तो 100 ग्राम में 95.8 ग्राम और 22 कैरेट है तो उसमें 91.6 परसेंट सोना होगा. इसी तरह 18 कैरेट गोल्ड में 75 ग्राम सोना होता है.
  • 15 कैरेट गोल्ड में 58.5 परसेंट सोना होता है जो कि प्रति 100 ग्राम का हिसाब है. सोने की मात्रा के हिसाब से ही जेवर की कीमत लगती है.
  • कई बार सुनार किसी गहने या सिक्के को 916 का बताते हैं. इसका मतलब ये है कि ये सोना 91.6 परसेंट तक शुद्ध सोना है. बाकी का माल कुछ और मेटल का है. यहां 916 अंक सोने की शुद्धता के बारे में इंगित करता है.

कौन जांचता है सोने की शुद्धता?
देश में सोने की शुद्धता जांचने का काम BIS करता है. आप जो भी जूलरी खरीदते हैं, उस पर हॉलमार्क BIS का तिकोना मार्क बना होता है. इसका मतलब यह है कि उस जूलरी की टेस्टिंग मान्यता प्राप्त लैब में हुई है. ऐसे में आप उसे बेफिक्र होकर खरीद सकते हैं.

हॉलमार्किंग क्या हैं और ये क्यों जरूरी?
हॉलमार्किंग, सोने और चांदी जैसे कीमती मेटल की शुद्धता को प्रमाणित करने की एक प्रक्रिया है. यह एक आधिकारिक चिह्न या मुहर है जो धातु की क्वालिटी की गारंटी देता है. 1 अप्रैल 2023 से सोना खरीदने और बेचने के लिए 6 डिजिट वाला हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर भी अनिवार्य कर दिया है.अगर आपके पास पुराने सोने के गहने हैं तो आपको उसे BIS सेंटर्स या मान्यता प्राप्त ज्वैलर्स के पास जाकर हॉलमार्क करवाना होगा. इसके बाद ही इस गहने को बेचा या बदला जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोना खरीदते या बेचते समय इन बातों का जरूर रखें ख्याल

  • अगर पुराना गोल्ड बदलवाने जा रहे हैं तो कैरेट मशीन में जूलरी की शुद्धता और वजन की जांच जरूर करें.
  • गहने को गलाने के बाद फिर से उसका वजन जरूर चेक करें. गलाए हुए सोने की रसीद लेना न भूलें.
  • जूलरी खरीदते समय हॉलमार्क और BIS मार्किंग जरूर चेक करें.
  • हॉलमार्क का सर्टिफिकेट जरूर लें.
  • ये भी देखना जरूरी है कि जूलरी में यूनिक कोड लिखा है या नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.