Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों गजब की हलचल मची हुई है. कभी दाम आसमान छू रहे हैं, तो कभी एकदम से नीचे गिर रहे हैं. कीमतों में आ रहे इस उतार-चढ़ाव ने न केवल आम खरीदारों को, बल्कि बड़े-बड़े बाजार विशेषज्ञों को भी चक्कर में डाल दिया है. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट.
जनवरी का महीना निवेशकों के लिए ऐतिहासिक रहा. 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलो और सोने ने 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था. लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी. पिछले कुछ दिनों में कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है. जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
सोने-चांदी की स्थिति
अपने रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब 1.83 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है. 12 फरवरी को तो इसमें एक ही दिन में 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 41,000 रुपये तक नीचे गिर चुका है. इसमें करीब 3% की गिरावट देखी गई.
शुक्रवार की सुबह फिर लौटी चमक
गुरुवार की भारी गिरावट के बाद, शुक्रवार को बाजार खुलते ही कीमतों में एक बार फिर सुधार देखा गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9 बजे जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, निवेशकों ने कम दामों पर खरीदारी शुरू कर दी. शुक्रवार सुबह चांदी 4,200 रुपये महंगी होकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई.
सोने में बढ़त
सोने की कीमतों में भी करीब 1% की तेजी आई और यह 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया. विशेषज्ञ इसे शॉर्ट कवरिंग कह रहे हैं, जिसका मतलब है कि जब कीमतें बहुत ज्यादा गिर जाती हैं, तो लोग मुनाफा कमाने के लिए दोबारा खरीदारी शुरू कर देते हैं.
क्यों गिर रहे हैं दाम? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में इस अस्थिरता के पीछे मुख्य कारण अमेरिकी बाजार से जुड़े आंकड़े हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं. जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत दिखती है, तो अक्सर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है और लोग डॉलर में निवेश करना बेहतर समझते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
आगे क्या होगा?
अब सबकी नजर शुक्रवार शाम को आने वाले अमेरिका के सीपीआई आंकड़ों यानी महंगाई दर पर है. अगर ये आंकड़े चौंकाने वाले रहे, तो सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.