
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आज के समय में लोग नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. ऐसे में स्टार्टअप (Startup) बहुत कॉमन शब्द हो गया है. जब आप किसी इनोवेटिव और स्केलेबल आइडिया पर काम करते हैं, तो उसे टेक्निकली स्टार्टअप्स कहा जाता है. भारत ने खुद को दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में मजबूती से स्थापित किया है. मौजूदा समय में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा फिनटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है, जिससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन का नंबर आता है.
अगर आप इस दिवाली कोई स्टार्टअप्स शुरू करने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं स्टार्टअप्स के लिए सरकार कौन-कौन सी स्कीम चलाती है:-
स्टार्टअप इंडिया
सरकार ने 16 जनवरी 2016 में स्टार्टअप इंडिया (Startup India) की पहल की थी. इसक मकसद देश में इनोवेशन (Innovation) और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करना है. इससे आर्थिक विकास को गति देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा होंगे. इस स्कीम के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को 10,000 करोड़ रुपये के फंड ऑफ फंड्स के ज़रिए निवेश मिलता है. इसके तहत टैक्स छूट, आसान रजिस्ट्रेशन और IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) में सब्सिडी जैसे बेनिफिट मिलते हैं.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) वास्तव में माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन स्कीम है. इसके जरिए केंद्र सरकार व्यक्तियों, स्मॉल एंड मिडियम साइज एंटरप्राइजेस (SME) और माइक्रो, स्मॉल एंड मिडियम एंटरप्राइजेस (MSME) को आसान शर्तों और कम ब्याज दरों पर लोन मुहैया कराती है.इस 3 कैटेगरी में लोन मिलते हैं. शिशु कैटेगरी में 50,000 तक, किशोर कैटेगरी में 50,000 से 5 लाख तक और तरुण कैटेगरी में 5 लाख से 10 लाख तक की मदद मिलती है. हालांकि, तरुण श्रेणी के तहत अधिकतम सीमा को बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया गया है. इस योजना के तहत बिना गारंटी के लोन मिल सकता है, जिससे छोटे व्यवसायों को बड़ी मदद मिलती है.
स्टैंड अप इंडिया स्कीम
इस स्कीम का मकसद अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को बिज़नेस में बढ़ावा देना है. इसके तहत 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन दिया जाता है. खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेडिंग स्टार्टअप्स के लिए इस स्कीम में लोन मिलता है.
क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE)
क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) स्कीम स्मॉल, मिडियम स्केल एंटरप्राइजेस सेक्टर को गारंटी फ्री लोन देती है. इसमें 2 करोड़ रुपये तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के मिलता है. इससे नए उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.