Ujala Yojna: उज्जवला योजना के बाद सरकार अब शुरू करेगी ग्रामीण उजाला योजना, सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा में LED बल्ब

ग्रामीण इलाकों में उज्जवला योजना की अपार सफलता के बाद सरकार अब गावों में उजाला योजना शुरू करने जा रही है.

Updated: December 8, 2020, 5:10 PM IST

Ujala Yojna: उज्जवला योजना की अपार सफलता के बाद सरकार अगले महीने से पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत देश के पांच बड़े शहरों के ग्रामीण इलाकों से ग्रामीण उजाला योजना की शुरुआत करने जा रही है. यह योजना सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि (ईईएसएल) शुरू करेगी. ऊर्जा दक्षता को गांवों में ले जाने और बिजली बिल में कमी करके गावों में रहने वाले निवासियों के लिए बचत बढ़ाने के इरादे से यह योजना शुरू की जा रही है.

यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. इसके तहत गांवों में हर एक परिवार को 10 रुपये प्रति बल्ब की दर से तीन से चार एलईडी बल्ब बांटे जाएंगे.

योजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ग्रामीण उजाला योजना नाम से कार्यक्रम अगले महीने जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जा सकता है. इसके तहत लगभग 15 से 20 करोड़ ग्रामीण परिवार के बीच 60 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए जाने की योजना है.

शुरू में इसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी (प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र), बिहार के आरा, महाराष्ट्र के नागपुर, गुजरात के वडनगर और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया जाएगा.

सूत्र के मुताबिक, यह योजना को अगले तीन महीने यानी अप्रैल तक पूरे देश में लागू करने की योजना है.

(Inputs from agency)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.