GST rate cut: कल से टीवी, फ्रिज और गाड़ियों के दामों में आएगी बड़ी कमी, यहां जानिए कौन से सामान हो जाएंगे सस्ते

नए जीएसटी फ्रेमवर्क के अंतर्गत मौजूदा टैक्स स्लैब की संख्या चार , 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटकर दो - 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रह जाएगी.

Published date india.com Updated: September 21, 2025 1:11 PM IST
जानिए कैसे पड़ेगा असर
जानिए कैसे पड़ेगा असर

New GST price rules: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें 22 सितंबर, सोमवार से लागू होने जा रही हैं. नई जीएसटी दरों के लागू होते ही खाने-पीने के सामान से लेकर एसी, फ्रिज और गाड़ियों के दामों में बड़ी कमी आएगी और पहले के मुकाबले अधिक सस्ती हो जाएंगी.

टैक्स स्लैब की संख्या चार से घटकर दो हुई

नए जीएसटी फ्रेमवर्क के अंतर्गत मौजूदा टैक्स स्लैब की संख्या चार – 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटकर दो – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रह जाएगी. इसके साथ ही सरकार ने कई ऐसी चीजों पर टैक्स को घटाकर शून्य कई दिया है जिन पर पहले 5, 12 या 18 प्रतिशत का टैक्स लगता है. हालांकि लग्जरी और सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत का टैक्स निर्धारित किया गया है.

इन सामानों पर अब जीएसटी की दर शून्य

जीएसटी सुधार के तहत 22 सितंबर से अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (यूएचटी) मिल्क, पनीर, छेना (प्री-पैकेज्ड और लेबलड), पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, पराठा, कुल्चा और अन्य ब्रेड पर जीएसटी की दर घटकर शून्य हो जाएगी, जिन पर पहले 5 प्रतिशत जीएसटी लगता था. इसके अलावा मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और स्टेशनरी आइटम्स (शार्पनर, कॉपी, नोटबुक, पेंसिल और अन्य उत्पाद) पर भी टैक्स 12 प्रतिशत से घटकर शून्य हो जाएगा व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी टैक्स को शून्य कर दिया गया है जो कि पहले 18 प्रतिशत था.

ये चीजें भी सस्ती होंगी

सरकार ने एसी और फ्रिज आदि पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. गाड़ियों पर भी टैक्स में कटौती की गई है. 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है जो कि पहले 28 प्रतिशत था.

1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है. इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत का टैक्स लगेगा जो कि पहले करीब 50 प्रतिशत होता था.

सरकार की उद्योगों से अपील

सरकार उद्योगों से अपील कर चुकी है कि जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर करें. पहल करते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब सभी बड़ी कंपनियां अपने उत्पादों के दाम करके जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों को देने का ऐलान कर चुकी हैं. वोल्टास, डायकिन, गोदरेज एप्लायंसेज, पैनासोनिक और हायर जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां एसी और टीवी आदि की कीमतें कम कर चुकी हैं. अमूल और मदर डेयरी भी जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों को देने का ऐलान कर चुकी हैं और दूध से लेकर आइसक्रीम और फ्रोजन फूड के दाम घटाने का फैसला किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट- एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.