
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की जिंदगी को खुशहाल बनाने, आर्थिक मजबूती देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. राज्य सरकारें भी अलग-अलग नाम से ऐसी योजनाएं चलाती हैं, जिनके तहत पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद पहुंचाती जाती है. दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी ऐसी योजना शुरू की है. इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया गया है.
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
हरियाणा में साल 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने ऐलान किया था कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2100-2100 रुपये भेजे जाएंगे. हरियाणा सरकार ने 2025 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अलग से 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा है. माना जा रहा है कि राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.
कब शुरू हो रही है ये योजना?
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर 25 सितंबर 2025 को इस योजना को लॉन्च कर दिया गया है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये भेजे जाएंगे.
योजना की शर्तें?
अगर महिला अविवाहित है और अगर विवाहित है, तो वह कम से कम 15 साल से हरियाणा की नागरिक होनी चाहिए. इसी तरह विवाहित आवेदक महिला का पति भी 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए. इस योजना की अच्छी बात है कि एक परिवार से जितनी मर्जी महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं. इस पर कोई सीमा नहीं है. पहले फेज में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनके परिवार की सालाना कमाई 1 लाख रुपये से कम है. आगे चलकर अन्य आय वर्ग वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा.
कौन इस योजना के दायरे से बाहर?
ऐसी महिलाएं जो राज्य में चल रही ऐसी 9 योजनाओं की लाभार्थी हैं, जिनमें उन्हें 2100 से ज्यादा पैसा दिया जा रहा है, तो उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, अगर कोई स्टेज-3 कैंसर से पीड़ित है या थैलीसीमिया समेत 54 से ज्यादा दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें अलग से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये मिलेंगे. इसके लिए प्रूफ दिखाना होगा.
मोबाइल से कैसे भरें DDLLY का फॉर्म
योजना में अप्लाई के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल होने के लिए पात्र महिला के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, कम से कम 15 साल से हरियाणा की स्थायी निवासी होने का सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट और एज सर्टिफिकेट जरूरी है. अगर आपके पास हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको योजना के पैसे नहीं मिलेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.