HDFC BANK Customers के लिए जरूरी सूचना, नेट बैंकिंग और कार्ड सर्विस इस दिन है बंद

HDFC BANK Customers Alert: इससे पहले दिसंबर 2019 में भी एचडीएफसी की बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल एप की सर्विस दो दिन के लिए पूरी तरह से बंद हो गई थीं.

Published date india.com Updated: January 16, 2020 1:36 PM IST
HDFC Bank's loan segment grew by 19.5 per cent in the December 2022 quarter.
HDFC Bank's loan segment grew by 19.5 per cent in the December 2022 quarter.

HDFC BANK Customers  के लिए एक जरूरी सूचना है. अगर आप एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के खाता धारक हैं और नेट बैंकिंग (Netbanking), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) की सर्विस लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है. देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी अलर्ट भेजा है. इस अलर्ट में बताया गया है कि 18 जनवरी को ग्राहक बैंक की नेट बैंकिंग के साथ क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की भी सारी सर्विसेज का लाभ नहीं उठा सकेंगे.

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस(HDFC Alert SMS) से सूचित किया है कि शेड्यूल मेंटेनेंस(Scheduled Maintenance Alert) की वजह से 18 जनवरी 2020 को रात 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग(Mobile Banking), फोन बैंकिंग और IVR पर क्रेडिट कार्ड सर्विस का लाभ नहीं ले सकेंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2019 में भी एचडीएफसी की बैंक नेट बैंकिंग और मोबाइल एप की सर्विस दो दिन के लिए पूरी तरह से बंद हो गईं थी. इस वजह से देशभर में लाखो ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को गांवों के क्षेत्रों में विशेष सुविधा देने के लिए एक खास पहल शुरू की है. गांव के ग्राहकों के लिए बैंक ने एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है जिसमें कॉल के माध्य्म से लोग अपनी जूरूरी जानकारी ले सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.