By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Hdfc Bank Customer Technical Glitch Hits Hdfc Website Mobile App Services Down For 2nd Straight Day
लगातार दूसरे दिन HDFC Bank के ग्राहक परेशान, नेट बैंकिंग और ऐप दोनों बाधित
एचडीएफसी बैंक के ग्राहक इन दिनों परेशान चल रहे हैं. बैंक की मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग की सुविधा पिछले दो दिनों यानी सोमवार से बाधित है.
HDFC Bank Ltd: एचडीएफसी बैंक के ग्राहक इन दिनों परेशान चल रहे हैं. बैंक की मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग की सुविधा पिछले दो दिनों यानी सोमवार से बाधित है. ग्राहक न तो ऐप पर और नहीं वेबसाइट पर लॉगइन कर पा रहे हैं. ऐसी दिक्कत सोमवार सुबह 10 बजे से चल रही है. बैंक का कस्टरम केयर ऑफिस भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर बैंक के ग्राहकों की नाराजगी खूब देखी जा रही है.
सोमवार यानी 2 दिसंबर को बैंक की ओर से ट्वीट कर कहा गया था कि तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से हमारे कुछ ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप पर लॉगइन करने में दिक्कत हो रही है. हमारे एक्सपर्ट इसे ठीक करने में लगे हुए हैं. हमें भरोसा है कि हम जल्द ही इस दिक्कत को दूर कर लेंगे. बैंक ने आगे लिखा कि हमारे ग्राहकों को हो रही इस दिक्कत के लिए हमें गहरा खेद है.
दरअसल, जो ग्राहक बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें संदेश मिल रहा है कि अभी इस पेज पर बहुत ज्यादा लोड है इसलिए आप थोड़ी देर बार कोशिश करें… मोबाइल ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग में आ रही दिक्कत की वजह से देश के अग्रणी निजी बैंक की तकनीक पर सवाल उठने लगा है. एचडीएफसी हमेशा से दावा करता रहा है कि उसके पास बेहतरीन टेक्नोलॉजी है. उसे इसी साल बेस्ट डिजिटल बैंक का अवार्ड भी मिला था. एचडीएफ के पास करीब 4.5 करोड़ ग्राहक हैं जिसमें से करीब आधे ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें