HERO MOTO CORP: हीरो मोटोकॉर्प के मालिक के घर और दफ्तर पर पड़े आयकर के छापे, जानें- कौन हैं पवन मुंजाल जो कंपनी को 40 देशों तक ले गए

HERO MOTO CORP: आयकर अधिकारियों द्वारा बुधवार को हीरो मोटोकॉर्प के मालिक के घर और दफ्तर पर आयकर के छापे मारे गए. इसके अलावा कंपनी से जुड़े कई अधिकारियों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई.

Published date india.com Updated: March 24, 2022 8:37 AM IST
Pawan Munjal
Pawan Munjal (File Photo)

HERO MOTO CORP: हीरो मोटोकॉर्प (HERO MOTO CORP) के चेयरमैन और सीईओ पवन मुंजाल (PAWAN MUNJAL) के दफ्तर और घर पर आयकर विभाग ने बुधवार को छापेमारी की. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी ली गई.

जानें- कौन हैं पवन मुंजाल?

  1. पवन मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं जो मोटरसाइकिल और स्कूटर का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है.
  2. मुंजाल के पिता स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल हीरो ग्रुप के संस्थापक थे.
  3. फोर्ब्स के अनुसार पवन मुंजाल और उनके परिवार के पास 3.2 बिलियन डॉलर की “रियल टाइम नेटवर्थ” है.
  4. हीरो ने 2011 में होंडा से नाता तोड़ लिया. इसके बाद मुंजाल ने हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक विस्तार का नेतृत्व किया.
  5. मुंजाल के नेतृत्व में हीरो मोटोकॉर्प एशिया, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका और मध्य पूर्व के 40 से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेचती है.
  6. कंपनी के पास आठ विश्व स्तरीय विनिर्माण सुविधाएं हैं. जिसमें से छह भारत में और एक-एक कोलंबिया और बांग्लादेश में स्थित हैं.
  7. फोर्ब्स के अनुसार, कंपनी की जयपुर में एक शोध इकाई और जर्मनी में एक केंद्र है.
  8. मुंजाल उद्योग निकायों – भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) में कार्यकारी पदों पर हैं.

मुंजाल एक्मे पैकेजिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, पैन माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, बहादुर चंद इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, हीरो इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हीरो फ्यूचर एनर्जीज ग्लोबल लिमिटेड और रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में भी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.