By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Hero Moto Corp Net Profit In The Fourth Quarter Declined By 30 Per Cent To 621 Crores In The Previous Quarter There Was A Net Profit Of 885 Crores
Hero Moto Corp: चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 30% घटकर 621 करोड़ पर पहुंचा, पिछली तिमाही में हुआ था 885 करोड़ का शुद्ध लाभ
Hero Moto Corp: चौथी तिमाही में हीरो मोटो कॉर्प का शुद्ध लाभ 30% घटकर 621 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में 885 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.
Hero Moto Corp: हीरो मोटोकॉर्प का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में 30 प्रतिशत घटकर 621 करोड़ रुपये रहा. दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी को इससे पूर्व 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 885 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 7,497 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,690 करोड़ रुपये थी.
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत घटकर 2,329 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में 2,936 करोड़ रुपये था.
कंपनी की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में घटकर 29,551 करोड़ रुपये रही जो 2020-21 में 30,959 करोड़ रुपये थी.
हीरो मोटोकॉर्प के निदेशक मंडल ने दो रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 35 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है.
बिजनेस की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें