By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Hero Moto Corp Sells More Than Fourteen Lakhs Two Wheelers During Festive Season
Hero Moto Corp News: हीरो मोटोकार्प ने त्योहारी सीजन में बेचे 14 लाख दोपहिया वाहन, तीन फीसदी उछले शेयर
हीरो मोटरसाइकिलों की बिक्री त्योहारी सीजन के दौरान अब तक के सारे रिकॉड तोड़ दिए हैं. हीरो ने 32 दिनों में 14 लाख दो पहिया वाहनों की बिक्री की है.
Hero Moto Corp News: हीरो मोटोकार्प ने त्योहारी सीजन के दौरान 14 लाख से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की है. कंपनी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इस साल कोविड-19 संकट के बावजूद त्योहारों में 32 दिन के दौरान (नवरात्र से लेकर भैया दूज तक) 14 लाख से ज्यादा वाहने बेचे हैं.
बता दें, इस साल त्योहारों के दौरान हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 98 फीसदी और 2018 की इसी अवधि के मुकाबले 103 फीसदी रही.
कंपनी के अनुसार, त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री से उसे अपने डीलरों के पास वाहनों के भंडार कम करने में मदद मिली है. डीलरों के पास इन्वेंट्री अब घटकर चार सप्ताह से भी कम समय की रह गई है.
कंपनी ने कहा है कि त्योहारों के बाद का यह सबसे कम इन्वेंट्री है. आगे के परिदृश्य के बारे में कंपनी ने कहा कि कोविड-19 टीके के तेजी से विकास की खबरों से आने वाले महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है.
हीरो मोटो कार्प के अनुसार, ”अंतररष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के भारतीय अर्थव्यवस्था में 2021-22 में दहाई अंक में वृद्धि के सकारात्मक अनुमान से ग्राहकों की धारणा सुधरेगी जिसका असर दो पहिया वाहनों पर भी पड़ेगा.”
कंपनी के अनुसार सरकार के हाल में घोषित उपायों से भी रिकवरी में तेजी आनी चाहिए. गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर का भाव 3.10 फीसदी की मजबूती के साथ 3,075 रुपये चल रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें