HERO MOTO CORP SHARES: IT के खुलासों के बाद हीरो मोटाकॉर्प के शेयरों में भारी गिरावट, सेवा मद में दिखाया भारी खर्च

HERO MOTO CORP SHARES: आयकर विभाग के खुलासे के बाद हीरो मोटाकॉर्प के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (सीबीडीटी)ने गुरुवार को कंपनी का नाम लिये बिना यह बताया कि एक इवेंट कंपनी की सेवा लेने के मद में 800 करोड़ रुपये का भारी भरकम खर्च दिखाया गया.

Published date india.com Updated: April 1, 2022 4:31 PM IST
HERO MOTO CORP SHARES: IT के खुलासों के बाद हीरो मोटाकॉर्प के शेयरों में भारी गिरावट, सेवा मद में दिखाया भारी खर्च

HERO MOTO CORP SHARES: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (HERO MOTO CORP) आयकर विभाग (INCOME TAX DEPARTMENT) के खुलासों के बाद शुक्रवार को बिकवाली के दबाव में आ गयी और कंपनी के शेयरों के दाम कारोबार के दौरान छह प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये.

कंपनी के शेयरों के दाम में हालांकि बाद में सुधार हुआ. शेयरों की कीमत में गिरावट को देखते हुये निवेशकों ने इसकी खरीद करना शुरू कर दी, जिससे इसके दाम करीब साढ़े तीन बजे ढाई फीसदी की गिरावट में रहे.

बीएसई में कंपनी के शेयर गुरुवार को 2296.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुये थे और शुक्रवार को कारोबार खुलने पर इसके दाम प्रति शेयर 2199.00 रुपये थे. कारोबार के दौरान यह 2151.60 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर तक लुढ़का. हालांकि बाद में इसमें सुधार आया और यह साढ़े तीन बजे के करीब 2238.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि गत 23 मार्च को आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के प्रवर्तक पवन मुंजाल के आवास और कंपनी के गुरुग्राम तथा दिल्ली के परिसरों पर छापा मारा था. उस वक्त कंपनी ने यह कहकर निवेशकों को शांत करने की कोशिश की थी कि आईटी टीम वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले नियमित जांच करती है और यह घबराने की बात नहीं है.

हालांकि, अब जाकर यह बात सामने आ रही है कि कंपनी शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर रही थी और गलत खर्च दिखाकर करोड़ों रुपये के आयकर की चोरी में संलिप्त थी. कंपनी के प्रवत्र्तक पर यह भी आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में कई एकड़ जमीन खरीदने के लिये करोड़ों रुपये नगद के रूप में दिये, जो आईटी नियमों का उल्लंघन है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBDT) ने गुरुवार को कंपनी का नाम लिये बिना यह बताया कि एक इवेंट कंपनी की सेवा लेने के मद में 800 करोड़ रुपये का भारी भरकम खर्च दिखाया गया. इस तरह का खर्च आयकर अधिनियम के तहत खर्च के मद में नहीं डाला जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीबीडीटी ने यह भी बताया कि दिल्ली में 10 एकड़ जमीन खरीदने के लिये 60 करोड़ रुपये नगद में दिये गये.

(With IANS Inputs)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.