हीरो जल्द लांच करेगी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

कंपनी ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि नए उत्पादों में महंगी बाइक करिज्मा आर, स्प्लेंडर आई-स्मार्ट और प्लेजर स्कूटर के नए मॉडल शामिल हैं।

Published date india.com Updated: April 6, 2015 5:45 PM IST
Hero Moto-Corp's to launch Splendor iSmart, the most fuel-efficient in the world

hero55888

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने ऐसी मोटरसाइकल बनाई है, जिसे दुनिया में सबसे अधिक फ्यूल एफिशंट बताया जा रहा है। स्प्लेंडर आईस्मार्ट नाम की इस न्यू जेनरेशन बाइक को कमर्शल लॉन्च के लिए टेस्ट और सर्टिफाई किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसका लॉन्च अगले कुछ सप्ताह कर सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि नए उत्पादों में महंगी बाइक करिज्मा आर, जेडएमआर, स्प्लेंडर आई-स्मार्ट और प्लेजर स्कूटर के नए मॉडल शामिल हैं।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की एजेंसी इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी (आईकैट) की ओर से मार्च में सर्टिफाइड फ्यूल एफिशंसी (एफई) वैल्यू के मुताबिक, इस बाइक ने एक लीटर पेट्रोल में 102.50 किलोमीटर की माइलेज दी है। बता दे कि कंपनी ने दिल्ली में एलॉय वील वाले मॉडल का एक्स शोरूम प्राइस 51,100 रुपये और स्पोक वील मॉडल का प्राइस 50 हजार रुपये रखा है।

बता दे कि टू-वीलर मार्केट में कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए ऐसे प्रॉडक्ट्स लाने की कोशिश करती रहती हैं, जो ज्यादा माइलेज देते हों। सबसे अधिक फ्यूल एफिशंट टॉप 10 टू-वीलर्स में हीरो मोटोकॉर्प के सात मॉडल हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.