
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
देशभर में 58 हजार से भी ज्यादा पेट्रोल पंप हैं. इसमें 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप गवर्नमेंट ऑयल कंपनियां चला रही हैं. इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम बड़े ऑइल कंपनियों के नाम हैं. कई बार फ्यूल भरते समय हम ठगी का शिकार हो जाते हैं. कम मात्रा में फ्यूल देने, मीटर टैंपरिंग या मिलावटी डीजल-पेट्रोल देने की शिकायतें मिलती रहती हैं.
हर दिन भारत में करीब लाखों लोगों के साथ ये स्कैम होता है. मीटर में सेटिंग से आपको अमाउंट तो पूरा दिखता है, लेकिन फ्यूल कम होता है. कई बार अगर ग्राहक पंप पर शिकायत भी करता है तो उनकी सुनी नहीं जाती है. अगर आप भी ऐसी ठगी का शिकार हुए हैं, तो अपने अधिकार जान लीजिए. इससे आपको अपने नुकसान की भरपाई करने में आसानी होगी.
भारत में कितनी है पेट्रोल पंपों की संख्या? जानिए इस लिस्ट में किस नंबर पर है हमारा देश
पेट्रोल पंप से कम मिला फ्यूल या दिखे कोई गड़बड़ी तो यहां करें शिकायत:-
टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
अगर आप इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाते हैं, तो किसी भी तरह की ठगी का शिकार होने पर आप कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
हिंदुस्तान पेट्रोलियम तक ईमेल से पहुंचाइए अपनी बात
अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से डीजल या पेट्रोल भरवा रहे हैं और सर्विस पसंद नहीं आई है, तो हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं. https://www.hindustanpetroleum.com/pages/Complaints-and-Feedback पर आप अपनी कंप्लेन दर्ज कराइए, अधिकारी इसका समाधान करेंगे.
भारत पेट्रोलियम से ऐसे करें कॉन्टैक्ट
भारत पेट्रोलियम ने BPCL Smartline जारी किया है. इसका टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 है. इस नंबर पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. स्मार्टलाइन एक 24×7 इमरजेंसी हेल्पलाइन भी है, जो गैस लीक जैसी इमरजेंसी में मदद करती है.
मिनिस्ट्री में भी कर सकते हैं कंप्लेन
आप अपनी शिकायत डायरेक्ट मंत्रालय में भी कर सकते हैं. मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नैचुरल गैस की ऑफिशियल वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर विजिट करके आप अपनी शिकायत को रजिस्टर करा सकते हैं. आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित पेट्रोल पंप की जांच की जाएगी.
पेट्रोल-डीजल देते समय गलत काम करें कर्मचारी तो तुरंत यहां करें शिकायत, फ्यूल स्टेशन ही हो जाएगा सील
पेट्रोल पंप का लाइसेंस हो सकता है कैंसिल
अगर पेट्रोल पंप के खिलाफ की गई शिकायत या धोखाधड़ी के चार्जेस सही साबित होते हैं, तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस केस में पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैंसिल हो सकता है. भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
शॉर्ट फ्यूलिंग से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
कैसे मिलती है पेट्रोल पंप की एजेंसी? कितना आएगा खर्चा, कितनी होगी इनकम… जानें हर सवाल का जवाब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.