
Anjali Karmakar
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मास कॉम में मास्टर्स डिग्री. 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव. पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल न्यूज, बिजनेस और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी. दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, ... और पढ़ें
दिवाली पर दिल्ली-NCR में इसबार ग्रीन पटाखे जलाने की परमिशन मिली थी. जिसके बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. दिवाली की रात कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं भी हुईं. कई बार पटाखों की वजह से घर घर के बाहर खड़ी या पार्किंग में लगी गाड़ियों में आग भी लग जाती है. इससे व्हीकल को काफी बड़ा नुकसान होता है. ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या पटाखों के कारण कार में आग लगने से इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है? ऐसे मामलों में कंपनी कितना सपोर्ट करती है?
अगर दिवाली पर पटाखों की वजह से आपकी कार में आग लग गई है या व्हीकल डैमेज हो गया है, तो इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम मिलेगा या नहीं… ये आपके इंश्योरेंस टाइप पर निर्भर करता है. अगर आपने सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लिया है, तो कार को हुए नुकसान का क्लेम नहीं मिलेगा. लेकिन, अगर आपने कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस ले रखा है, तो आपको जरूर क्लेम मिलेगा.
कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस होता क्या है?
कार के जलने, चोरी होने, प्राकृतिक आपदा या एक्सटर्नल फायर जैसी स्थिति जिस इंश्योरेंस में कवर होती है, उसे कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कहते हैं. अगर आपके पास ये इंश्योरेंस है और आपकी कार पटाखों के कारण डैमेज हुई है या जल गई है, तो आपको कंपनी क्लेम देगी.
कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम?
क्लेम के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट?
कार का इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए आपको सही-सही भरा हुआ क्लेम फॉर्म, FIR की कॉपी, कार की RC, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, बीमा पॉलिसी के दस्तावेज चाहिए. इसके साथ ही आग लगने की तस्वीरें और वीडियो भी दिखाना होगा.
कब तक होगा क्लेम सेटलमेंट?
आपके क्लेम करने के बाद बीमा कंपनी एक सर्वेयर को सर्वे करने के लिए भजेगी. वो कार की हालात की जांच करेगा और एक रिपोर्ट तैयार करेगा. रिपोर्ट बनने के बाद बीमा कंपनी आपको बताएगी कि आप अपनी कार को ठीक करवा सकते हैं. कार को ठीक होने का खर्चा बीमा कंपनी उठाएगी. ये सारा प्रोसेस होने में 15 से 20 दिन का टाइम लग जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.