Home Loan: आपने भी लिया है 25 साल का होम लोन, 5 बातों का रखा ख्याल तो 10 साल में ही चुका देंगे पूरा कर्ज, तीसरा ऑप्शन सबसे कारगर

कोई भी लोन हो, ये आपकी वर्तमान और भविष्य की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. होम लोन के मामले में बोझ ज्यादा महसूस होता है. इसलिए कई समझदार लोग जितनी जल्दी हो सके, होम लोन को खत्म करने की कोशिश करते हैं.

Published date india.com Published: October 30, 2025 7:48 PM IST
Home Loan: आपने भी लिया है 25 साल का होम लोन, 5 बातों का रखा ख्याल तो 10 साल में ही चुका देंगे पूरा कर्ज, तीसरा ऑप्शन सबसे कारगर
ज्यादातर बैंक या नॉन-बैंकिंग इंस्टिट्यूशन आमतौर पर 30 साल तक के लिए होम लोन देते हैं.

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसे वह अपने हिसाब से सजाए और संवारे. लेकिन, इस सपने को हकीकत में बदलना इतना आसान नहीं होता. घर खरीदने के लिए कभी-कभी तो जिंदगीभर की कमाई लगा दी जाती है, फिर भी पैसे पूरे नहीं पड़ते. कभी-कभी तो घर के लिए बैंक या नॉन-फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन से होम लोन तक लेना पड़ जाता है.

मार्केट में जितने भी तरह के लोन मौजूद हैं, उनके मुकाबले होम लोन का टेन्योर सबसे लंबा होता है. इसकी रि-पेमेंट को 30 साल तक बढ़ाया जा सकता है. होम लोन से आपको इनकम टैक्स में छूट का फायदा भी मिलता है. हालांकि, कोई भी लोन हो, ये आपकी वर्तमान और भविष्य की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. होम लोन के मामले में बोझ ज्यादा महसूस होता है. इसलिए कई समझदार लोग जितनी जल्दी हो सके, होम लोन को खत्म करने की कोशिश करते हैं.

अगर आप भी अपने होम लोन का पेमेंट जल्दी कर देना चाहते हैं, तो हम आपसे 5 स्मार्ट टिप्स शेयर कर रहे हैं. इन टिप्स की मदद से आपको 25 साल के होम लोन को 10 साल में ही क्लोज करने में मदद मिल सकती है:-

1.होम लोन की शॉर्ट टेन्योर चुनें
अगर आप अपने होम लोन को जल्दी बंद करना चाहते हैं, तो इसमें टेन्योर अहमियत रखता है. आप जितना संभव हो, उतना छोटा टेन्योर चुनें. ताकि, आप जल्दी से अपने लोन का पेमेंट कर सकें. हालांकि, जितना छोटा टेन्योर होगा, उतनी ज्यादा EMI भी बनेगी. लिहाजा टेन्योर चुनते समय आप हर महीने मैक्सिमम कितनी EMI भर पाएंगे, इसका कैल्कुलेशन जरूर कर लें.

2. समय के साथ अपनी होम लोन EMI बढ़ाएं
ज्यादातर बैंक या नॉन-बैंकिंग इंस्टिट्यूशन आमतौर पर 30 साल तक के लिए होम लोन देते हैं. इतनी लंबी अवधि के दौरान लोन लेने वाले व्यक्ति की इनकम भी बढ़ सकती है. खासकर नौकरीपेशा लोगों के केस में इस बात की गुंजाइश ज्यादा रहती है. लिहाजा अगर आप नौकरीपेशा हैं या ऐसे पेशे में हैं, जहां समय के साथ आपकी इनकम बढ़ सकती है, तो आप धीरे-धीरे अपने होम लोन EMI को बढ़ाने की कोशिश करें. अगर आप होम लोन की प्रीपेमेंट करेंगे, तो इससे आपकी बकाया लोन राशि कम हो जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3.बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन चुनें
अपने होम लोन को जल्दी बंद करने का एक और तरीका है, होम लोन बैलेंस ट्रांसफर (HLBT). इसमें आप अपनी बकाया लोन राशि को किसी दूसरे बैंक/ लोन संस्थान में ट्रांसफर कर सकते हैं, जो होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

4.डबल पेमेंट की स्ट्रेटजी
अगर आप अपना होम लोन जल्द खत्म करना चाहते हैं, तो आपको डबल पेमेंट की स्ट्रेटजी अपनानी होगी. यानी आप हर महीने एक एक्सट्रा EMI दें. मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है. टेन्योर 25 साल है. आपकी हर महीने की EMI 40 हजार बनती है. ऐसे में आप अपनी EMI देने के साथ ही 40000 रुपये का एक्सट्रा पेमेंट करें. ये एक्स्ट्रा EMI आपके प्रिंसिपल अमाउंट से कम होगी. इससे लोन का टेन्योर भी 25 से 20 साल हो जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.