ट्रेन के किस कोच में खाली है कौन सी सीट? मिनटों में चल जाएगा पता, जान लें ट्रिक्स

ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ज्यादातर समय वेटिंग टिकट भी कंफर्म नहीं होते हैं. ऐसे में हम सोचते हैं कि यात्रा कैंसिल करनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. IRCTC का एक फीचर है, जिसके जरिए आप चार्ट बनने के बाद भी पता कर सकते हैं कि ट्रेन की किस बोगी में कौन सी सीट खाली है.

Published date india.com Published: December 5, 2025 11:00 PM IST
ट्रेन के किस कोच में खाली है कौन सी सीट? मिनटों में चल जाएगा पता, जान लें ट्रिक्स
चार्ट बनने के बाद भी आप यह जांच सकते हैं कि ट्रेन में कोई सीट खाली है या नहीं..

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ट्रेन नेटवर्क है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. लंबे रूट पर सफर के लिए लोगों की सबसे बड़ी समस्या ट्रेन का कंफर्म टिकट लेना होता है. अचानक यात्रा के समय ट्रेन का कंफर्म टिकट लेना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में मजबूरन वेटिंग का टिकट काटते हैं, फिर उसके कंफर्म होने का इंतजार करते हैं. हालांकि, यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण वेटिंग टिकट भी ज्यादातर टाइम कंफर्म नहीं होता. ऐसे में हम सोचते हैं कि यात्रा कैंसिल करनी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. IRCTC का एक फीचर है, जिसके जरिए आप चार्ट बनने के बाद भी पता कर सकते हैं कि ट्रेन की किस बोगी में कौन सी सीट खाली है. फिर आप TTE की मदद से अपने नाम पर सीट बुक करवा सकते हैं.

चार्ट बनने के बाद कैसे पता करें कौन सी सीट है खाली?

  • चार्ट बनने के बाद भी आप यह जांच सकते हैं कि ट्रेन में कोई सीट खाली है या नहीं. इसके लिए आप IRCTC की ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • IRCTC ऐप पर लॉग-इन करें. होम पेज पर ‘Train’ सेक्शन में जाएं और ‘Chart Vacancy’ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और स्टेशन का नाम दर्ज करें. फिर‘Get Train Chart’ पर क्लिक करें.
  • अब फर्स्ट AC, सेकंड AC, थर्ड AC, थर्ड इकोनॉमी और स्लीपर क्लास में भी क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर उस क्लास में खाली सीटों की जानकारी दिख जाएगी.

TTE से सीट बुक कैसे कराएं?
खाली सीट मिलने के बाद तुरंत ट्रेन के ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर यानी TTE से संपर्क करें. TTE को खाली सीट की जानकारी दें. फिर जरूरी किराया देकर सीट अपने नाम बुक करा लें. TTE आपको मैनुअल टिकट बनाकर देगा, जिससे आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं.

यह सुविधा किन ट्रेनों में उपलब्ध है?
शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ वंदे भारत ट्रेनों तक ही सीमित थी, लेकिन अब यह करीब सभी ट्रेनों में उपलब्ध है. यानी आप IRCTC के इस फीचर के जरिए राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस या मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में खाली सीट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

अब 4 नहीं 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट
अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले तैयार हो जाता है. 1 जुलाई, 2025 से नया नियम लागू हुआ है. इससे पहले रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन स्टार्ट होने के 4 घंटे पहले बनता था. वहीं, नए नियम के मुताबिक, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक डिपार्चर होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक उपलब्ध होगा. नए नियम के लागू हो जाने से यात्रियों को टिकट कंफर्म नहीं होने पर दूसरे ऑप्शन देखने के लिए ज्यादा वक्त मिल जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.