
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
मुंबई की लोकल ट्रेनों की तरह दिल्ली में मेट्रो ट्रेन यहां के लोगों की लाइफ लाइन बनती जा रही है. रोजाना हजारों-लाखों लोग मेट्रो में सफर करते हैं. सुबह के टाइम और कुछ रूट पर मेट्रो खचाखच भरी रहती है. लिहाजा ज्यादातर लोगों को खड़े होकर किसी तरह यात्रा पूरी करनी पड़ती है. इस भीड़ और धक्कामुक्की में कई बार सामान छूट जाता है या खो जाता है.
ज्यादातर लोग खोए हुए सामान के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप चाहें तो दिल्ली मेट्रो में अपने खोए हुए सामानों को वापस हासिल कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको सही तरीका जानना होगा.दिल्ली मेट्रो में अगर आपका सामान खो गया है,तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कंप्लेन कर सकते हैं.
48 घंटे के अंदर करें शिकायत
अगर आप ऑफलाइन तरीका अपनाते हैं, तो मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर सामान छूटने के 48 घंटे के अंदर किसी नजदीकी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर जाएं. अगर आप 48 घंटे से ज्यादा देर करते हैं, तो इसके लिए मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
खोए हुए सामान को वापस पाने का ऑनलाइन तरीका
कैसे मिलेगा सामान?
आप लिस्ट से अपने सामान को आइडेंटिफाई उसे लॉक कर सकते हैं. मतलब कोई और इस सामान पर दावा नहीं कर पाएगा.
सामान वापस पाने के लिए आपको लॉस्ट एंड फाउंड डिपार्टमेंट से बात करनी होगी. अपना सामान वापस पाने के लिए आपको आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा.
दिल्ली मेट्रो में जरूर लें इंश्योरेंस
भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) भी पैसेंजरों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाती है. इसमें इंश्योरेंस पॉलिसी (Delhi Metro Insurance Policy) भी शामिल है. रेलवे की तरह दिल्ली मेट्रो में भी पैसेंजरों को एक्सीडेंट इंश्योरेंस और डेथ कवर बेनिफिट मिलता है.
कितने का मिलता है कवर?
दिल्ली मेट्रो में इंश्योरेंस एनुअल प्रीमियम पर मिलता है. इसमें एक्सीडेंट और डेथ कवर दोनों शामिल हैं. अगर किसी हादसे में दिल्ली मेट्रो पैसेंजर की मौत हो जाती है, तो परिवार को 1 लाख रुपये का डेथ कवर मिलता है. वहीं, हादसे में हुए चोटें और स्थायी या अस्थायी विकलांगता के लिए भी क्लेम ले सकते हैं.
कौन ले सकता है ये इंश्योरेंस?
दिल्ली मेट्रो का इंश्योरेंस 18 साल से ज्यादा और 70 साल से कम एज के पैसेंजरों के लिए है. पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर और 70 साल से कम उम्र के बुजुर्ग ये इंश्योरेंस ले सकते हैं. दिल्ली मेट्रो में इंश्योरेंस कवर लेने को लिए सालाना 399 का प्रीमियम देना पड़ता है. ये प्रीमियम आप ऑनलाइन ट्रांसफर मोड जैसे NEFT, RTGS, IMPS, UPI पेमेंट्स, मोबाइल वॉलेट, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए दे सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.