कैसे ले सकते हैं PNG कनेक्शन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, कितना आएगा खर्चा? एक क्लिक में जानिए आपके हर सवाल का जवाब

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:March 25, 2026 5:30 PM IST

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' लागू किया है. नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा.

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर ग्लोबल सप्लाई पर बढ़ता जा रहा है. कतर का गैस प्लांट ठप होने और सप्लाई बंद होने से भारत में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने की आशंका है. सरकार के नियमों के चलते लोगों को सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आ रही है. ब्लैक में रसोई गैस के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं. रसोई गैस की इस किल्लत के बीच सरकार ने LPG सिलेंडर को लेकर नया नियम बना दिया है.

Advertising
Advertising

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' लागू किया है.सरकार ने कहा है कि अगर आपके घर के पास PNG पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा. यानी अगर आपका एरिया PNG पाइपलाइन के तहत आता है, तो आपको PNG कनेक्शन लेना ही होगा.

आइए समझते हैं कैसे काम करता है PNG? कहां से ले सकते हैं इसका कनेक्शन? कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? PNG कनेक्शन नहीं लिया, तो सरकार क्या एक्शन लेगी? क्या आपको अपना गैस सिलेंडर वापस करना होगा? PNG कनेक्शन लेने में कितना चार्ज लगेगा और अप्लाई का क्या तरीका है:-

क्या है सरकार का नियम?

सरकार ने नया आदेश 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत जारी किया है, ताकि युद्ध जैसे हालात में भी आपको रसोई गैस की कमी न पड़े.अगर आपके एरिया में PNG पाइपलाइन है, लेकिन आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब से ऐसा नहीं कर पाएंगे. आपको PNG कनेक्शन लेना होगा. इसके लिए सरकार पहले नोटिस भेजेगी. नोटिस मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी.

LPG सिलेंडर के लिए हो रही मारामारी, PNG कनेक्शन वाले कितने सेफ? जानें क्या बढ़ने वाला है आपका बिल

भारत में कितनी है LPG की खपत?

भारत दुनिया में LPG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले देशों में से एक है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में भारत में करीब 31.3 मिलियन टन LPG की खपत हुई. देश में उत्पादन करीब 12.8 मिलियन टन ही है. करीब 60% गैस आयात करनी पड़ती है. देश में 33 करोड़ से ज्यादा LPG कनेक्शन हैं. इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवार शामिल हैं.

अभी कितने PNG कनेक्शन?

मौजूदा संकट के बीच PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. सरकार ने भी PNG को प्राथमिकता दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, 9 मार्च 2026 को सरकार ने आदेश जारी किया कि घरेलू PNG और CNG को गैस सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी. इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में PNG से जुड़े घरों में गैस सप्लाई सामान्य रही, जबकि LPG सिलेंडर मिलने में देरी होने लगी. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2034 तक करीब 12.63 करोड़ PNG कनेक्शन दिए जाएं.

LPG की तरह PNG की सप्लाई रुकी तो?

ऐसा नहीं होगा. LPG सप्लाई में कई फेज होते हैं. पहले गैस का आयात या उत्पादन होता है. फिर उसे टर्मिनल में रखा जाता है. उसके बाद बॉटलिंग प्लांट में सिलेंडर भरे जाते हैं. फिर ट्रकों से डीलरों तक भेजे जाते हैं. आखिर में घरों तक पहुंचते हैं. इसमें रुकावट आ सकती है. दूसरी ओर, PNG का सिस्टम अलग है. ये गैस पाइपलाइन के जरिए सीधे शहरों और घरों तक पहुंचती है. यानी एक बार कनेक्शन लगने के बाद गैस लगातार मिलती रहती है. इससे न सिलेंडर बुक करने की जरूरत होती है. न डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है.

PNG कनेक्शन लेने वालों को मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट?

हां. सरकार ने एक्स्ट्रा बेनिफिट की बात कही है. पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत सरकार PNG के विस्तार पर काम कर रही है. PNG कनेक्‍शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इसी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने 500 रुपये तक की मुफ्त गैस और सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऐलान किया है.

आपके एरिया में PNG पाइपलाइन है या नहीं, कैसे करें चेक?

आपके इलाके में PNG पाइपलाइन है या नहीं... इसका पता करने के 2 तरीके हैं. पहला-अपने शहर के अथॉराइज्ड डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वहां Check Availability सेक्शन में अपना राज्य, शहर और पिनकोड दर्ज करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका एरिया कवर है या नहीं. दूसरा तरीका- आप कंपनियों के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी स्थिति जान सकते हैं.

कैसे ले सकते हैं PNG कनेक्शन?

  • अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं. आपके इलाके में PNG लाइन बिछी हुई है, तो आप PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • इसके लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL से संपर्क करना होगा.
  • आप IGL की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iglonline.net/newConnection पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
  • आपके एप्लिकेशन के बाद कंपनी आपको जानकारी और दस्तावेज देगी.
  • इसके बाद, कंपनी आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पर पेमेंट का लिंक भेजेगी.
  • पेंमेंट करने के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

कितना लगेगा चार्ज?

अपने घर पर नया IGL कनेक्शन लगवाने लेने के लिए IGL ऑफिस में या फिर ऑनलाइन 7000 रुपये जमा करने होते हैं. इसमें से 6,000 रुपये इंस्टॉलेशन के लिए और 1000 रुपये कंजप्शन सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए हैं. अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं भी हो सकती हैं. अगर आप एक साथ 7000 रुपये जमा नहीं कर सकते, तो हर महीने अपने IGL गैस बिल के साथ 500 रुपये की किस्त के तौर पर इसे चुका सकते हैं. कनेक्शन के लिए आप जो रकम देते हैं. यह रिफंडेबल होती है.

कितने दिन में लग जाएगा कनेक्शन?

कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद रिव्यू होगा. एक बार आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट हो जाएगा, तो 15 से 20 दिन के अंदर ही आपके घर में नया IGL कनेक्शन लगा दिया जाएगा.

IGL बिल कैसे मिलता है?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से PNG कनेक्शन का बिल पोस्टपेड आता है. यानी इस्तेमाल करने के बाद ही उसके आधार पर आपका बिल आता है.कस्टमर अपना बिल IGL की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं. इसके लिए कस्टमर को अपना बीपी नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ऐप पर लॉगिन करना होता है. बिल की प्रोसेसिंग और डिलीवरी के लिए कस्टमर को अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ई-बिल सब्सक्राइब करना चाहिए. ध्यान रखें कि ई-बिल सब्सक्राइब करना अनिवार्य है और IGL बिल की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाती.

नया PNG कनेक्शन लेने में आता है कितना खर्च, कैसे कर सकते हैं अप्लाई? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

क्या किरायेदार भी ले सकते हैं PNG कनेक्शन?

अगर आप किराए के घर में रहते हैं और आप PNG Connection लेना चाहते हैं, तो आप भी अपने नाम से गैस कनेक्शन ले सकते हैं. इसके लिए, आपको रेंट एग्रीमेंट के साथ-साथ मकान मालिक का आधार कार्ड भी देना होगा. अप्लाई करने के 15 से 20 दिनों के अंदर, आपके घर पर कनेक्शन जुड़ जाएगा. हालांकि, बिल आपके नाम पर आएगा और पैसे भी आपको ही देने होंगे.

क्या LPG सिलेंडर में PNG रिलीफ की जा सकती है?

इसका जवाब है-नहीं. पाइप्ड या नेचुरल गैस को लिक्विड में तब्दील करना आसान नहीं होता है. इसे स्टोर करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव की जरूरत पड़ती है. इतना ज्यादा दबाव झेलने के लिए सिलेंडर काफी मोटे और भारी बनाने पड़ेंगे, जो शायद भारतीय किचन में इस्तेमाल के लिए बेहतर ऑप्शन नहीं बन पाएंगे. अगर LPG सिलेंडर में PNG भरने की कोशिश की जाए, तो सिलेंडर फटने या गैस लीक होने का खतरा बढ़ सकता है. इसी वजह से गैस कंपनियां और सुरक्षा नियम इसे सख्ती से मना करते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें