रेलवे स्टेशनों पर खोलिए दुकान, हर दिन हर सीज़न मिलेंगे ग्राहक, होगी लाखों की कमाई, जानें अप्लाई का प्रोसेस

रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा. रेलवे इसके लिए समय समय पर टेंडर जारी करता है.इसमें आपको रेलवे की बताई गई प्रक्रिया को पूरा फॉलो करना होता है, उसके बाद ही रेलवे लाइसेंस जारी करता है. इसकी पूरी जिम्मेदारी IRCTC के जिम्मे होती है.

Published date india.com Updated: March 25, 2025 12:47 PM IST
रेलवे स्टेशनों पर खोलिए दुकान, हर दिन हर सीज़न मिलेंगे ग्राहक, होगी लाखों की कमाई, जानें अप्लाई का प्रोसेस
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आप IRCTC के कॉरपोरेट पोर्टल पर एक्टिव टेंडर को चेक कर सकते हैं.

अमेरिका, चीन और रूस के बाद इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ट्रेन नेटवर्क है. रेलवे हर दिन लाखों लोगों को सफर करने की सुविधा के साथ-साथ बिजनेस करने के मौके भी देता है. रेलवे स्टेशन पर लोग हमेशा चाय पानी, किताबें और खाने-पीने जैसे सामान की तलाश में रहते हैं. अगर आप रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलते हैं, तो आपको हर दिन, हर सीज़न कस्टमर मिलेंगे. ऐसे में आपकी तगड़ी कमाई हो सकती है.

आइए जानते हैं रेलवे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म पर कैसे कोई दुकान खोला जा सकता है? दुकान खोलने के लिए क्या करना पड़ेगा? कितनी लागत आएगी? रेलवे के क्या-क्या नियम मानने होंगे:-

किन चीजों की दुकान खोली जा सकती है?
आप रेलवे स्टेशनों या प्लेटफॉर्म पर चाय-कॉफी, खाने-पीने की चीजें, यात्रा के दौरान जरूरी सामानों या किताबों की दुकान खोल सकते हैं.

कौन-कौन खोल सकता है दुकान?
वैसे तो रेलवे स्टेशनों पर दुकान खोलने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक अप्लाई कर सकता है.लेकिन, अगर बिजनेस की समझ रखते हों. दुकान चला रहे हैं या चलाने का अनुभव हो.निवेश के लिए अच्छी-खासी रकम हो. साथ ही रेलवे के नियमों से वाकिफ हों… तो आप दुकान आसानी से खोल सकेंगे.

कौन से डॉक्युमेंट्स चाहिए?
दुकान का टेंडर भरने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर्स आईडी, पासपोर्ट होना जरूरी है.

कैसे करें शुरुआत?
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा. रेलवे इसके लिए समय समय पर टेंडर जारी करता है.इसमें आपको रेलवे की बताई गई प्रक्रिया को पूरा फॉलो करना होता है, उसके बाद ही रेलवे लाइसेंस जारी करता है. इसकी पूरी जिम्मेदारी IRCTC के जिम्मे होती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कहां मिलेगा टेंडर?
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आप IRCTC के कॉरपोरेट पोर्टल पर एक्टिव टेंडर को चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग जोन के रेलवे भी अपने पोर्टल पर टेंडर की जानकारी देते रहते हैं. आपको जिस तरह की दुकान खोलनी है, उसकी पात्रता देखकर ये टेंडर भरा जा सकता है.

कितनी देनी होगी फीस?
टेंडर भरने के लिए आपको 40 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक जमा करना हो सकता है. ये फीस लोकेशन और दुकान की साइज के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है.

कैसे तय होता है दुकान का किराया?
रेलवे स्टेशन पर दुकान का किराया इस बात पर तय करता है कि उसकी लोकेशन क्या है. उस स्टेशन पर रोज कितनी ट्रेनें आती है. प्लेटफॉर्म कितना बिजी रहता है. आप क्या बेचना चाहते हैं, इससे भी दुकान का किराया तय होता है. कई रेलवे स्टेशन पर सिर्फ चाय-कॉफी के लिए 5 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का किराया वसूला जाता है.

कैसे करें अप्लाई?
-रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर www.indianrailways.gov पर विजिट करें.
-यहां आपको टेंडर ऑप्शन में जाकर सभी प्रोसेस को पूरा करना होगा.
-सभी डिटेल्स को फील करके आपको रेलवे के सभी नियमों का पालन करना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.