PAN कार्ड में फोटो और डिटेल हो गई धुंधली? घर बैठे चुटकियों में नया करें अप्लाई, ये है पूरा तरीका

अगर आपका भी पैन कार्ड डैमेज हो चुका है या इसपर प्रिंटेड डिटेल ब्लर हो गई है, तो टेंशन की बात नहीं है. आप घर बैठे अपने पैन कार्ड का ब्लर फोटो बदलवा सकते हैं. सिग्नेचर अपडेट करवा सकते हैं. यहां तक डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं.

Published date india.com Published: December 8, 2025 6:58 PM IST
PAN कार्ड में फोटो और डिटेल हो गई धुंधली? घर बैठे चुटकियों में नया करें अप्लाई, ये है पूरा तरीका
अगर आपका पैन कार्ड भारत के अंदर गुम या चोरी हो गया है, तो आपको इसे रिप्रिंट करवाने के लिए महज 50 रुपये देने होंगे.

आज के समय में Permanent Account Number यानी PAN कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है.इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, इंश्योरेंस पॉलिसी लेने, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने,बैंक अकाउंट खोलने, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड बनवाने, लोन के लिए अप्लाई करने, गाड़ी खरीदने या जूलरी परजेस करने के लिए पैन कार्ड जरूरी है. इनमें से ज्यादातर कामों के लिए हमें डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ पैन कार्ड की कॉपी सबमिट करनी होती है.

बार-बार इस्तेमाल करने की वजह से पैन कार्ड (PAN Card) डैमेज हो जाता है. इसपर लगी फोटो और इंफो ब्लर हो जाती है. ऐसे में सरकारी कामों के लिए डैमेज्ड पैन कार्ड एक्सेप्ट नहीं होता. अगर आपका भी पैन कार्ड डैमेज हो चुका है या इसपर प्रिंटेड डिटेल ब्लर हो गई है, तो टेंशन की बात नहीं है. आप घर बैठे अपने पैन कार्ड का ब्लर फोटो बदलवा सकते हैं. सिग्नेचर अपडेट करवा सकते हैं. यहां तक डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं.

पैन कार्ड की फोटो कैसे होगी अपडेट?

  • अगर आप पैन कार्ड की फोटो बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले NSDL की वेबसाइट www.tin-nsdl.com पर जाएं.
  • आप UTIITSL की वेबसाइट www.PAN.utiitsl.com पर भी विजिट कर सकते हैं.
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर पैन कार्ड करेक्शन/अपडेट का ऑप्शन खोजें और इसपर क्लिक करें.
  • अब करेक्शन फॉर्म सिलेक्ट करें. कैटेगरी के तौर पर Individual सिलेक्ट करें.
  • अब अपना सरनेम, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, ईमेल एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालें और सब्मिट कर क्लिक करें.
  •  अब आपके एप्लीकेशन के लिए एक टोकन नंबर मिल जाएगा.
  • टोकन नंबर मिलने के बाद आप जिस मोड से अपने कागज भेजना चाहते हैं, वह सिलेक्ट करें.
  • पेपर सेंडिंग मोड सिलेक्ट करने के बाद करेक्शन के लिए खास फील्ड चुनें. इन्हीं फील्ड में फोटो मिसमैच का ऑप्शन भी शामिल है.
  • फोटो मिसमैच ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद नई फोटो अपलोड करें.
  • फोटो पासपोर्ट साइज (4.5 सेमी X 3.5 सेमी) की होनी चाहिए.
  • अपलोड करने के लिए फोटो को JPEG फॉर्मेट होना चाहिए. साइज 4KB से 300KB के बीच होना चाहिए.
  • फोटो अपलोड करने के बाद आपको करेक्शन रिक्वेस्ट वेरिफाई करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद आपको एक ट्रैक नंबर मिल जाता है, जिसके बाद आप स्टेट्स चेक करके देख सकते हैं कि पैन कार्ड में आपकी फोटो बदली है या नहीं.
  • इस प्रोसेस को 15 से 20 वर्किंग डेज का समय लगता है.

कैसे अपडेट करें सिग्नेचर?
पैन कार्ड पर फोटो के साथ सिग्नेचर भी होता है. सिग्नेचर अपडेट करने के लिए भी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. फिर पैन कार्ड का नंबर डालना होगा.
फोटो बदलने के प्रोसेस की तरह ही सिग्नेचर भी बदला जा सकता है. बस आपको फोटो मिसमैच की जगह सिग्नेचर मिसमैच का ऑप्शन सिलेक्ट करना है.
इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आपको खराब सिग्नेचर वाला पैन कार्ड पेश करने के लिए तैयार रहना होगा.

डुप्लिकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले आपको NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा.
  • अब अपना पैन नंबर दर्ज करें.
  • चूंकि पैन और आधार लिंक है, इसलिए आपको 12 डिजिट वाला आधार नंबर भी दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना डेट ऑफ बर्थ डालना होगा. कैप्चा डालना होगा.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपको स्क्रीन पर अपनी सारी जानकारियां दिखने लगेंगी.
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
  • इसके जरिए अब अपना एड्रेस और पिन कोड कंफर्म करें.
  • फिर बाकी जानकारियां भरें.
  • अब ऑनलाइन पेमेंट करना है.
  • पेमेंट के बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, इसी से आफ अपने पैन कार्ड को ट्रैक कर पाएंगे.

    पैन कार्ड से स्कैम कैसे होता है?
    पैन कार्ड में व्यक्ति का नाम, डेट ऑफ बर्थ, फोटो, पैन नंबर और साइन होता है. अगर यह जानकारी किसी साइबर फ्रॉड या स्कैमर के हाथ लग जाए, तो वह इसका गलत फायदा उठा सकता है. आपके पैनकार्ड से कोई स्कैम किया जा सकता है. बड़ा लोन लिया जा सकता है. फर्जी कंपनी खोली जा सकती है. फर्जी बैंक अकाउंट ओपन किया जा सकता है. फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाए जा सकते हैं या आपकी डिटेल से आपका बैंक अकाउंट ही खाली किया जा सकता है.

कितनी लगती है फीस?
अगर आपका पैन कार्ड भारत के अंदर गुम या चोरी हो गया है, तो आपको इसे रिप्रिंट करवाने के लिए महज 50 रुपये देने होंगे. देश के बाहर पैन कार्ड खोने या चोरी हो जाने पर 959 रुपये खर्च करने होते हैं. अगर आपको फोटो बदलवानी है, तो 100 रुपये की फीस लगेगी. सिर्फ सिग्नेचर अपडेट करना है, तो 50 रुपये की फीस देनी होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पैन कार्ड को लेकर जरूर बरतें ये सावधानियां

  • पैन कार्ड की फोटोकॉपी जमा करते समय उस पर डेट और साइन जरूर करें.किसी साइबर कैफे में PAN कार्ड का इस्तेमाल करते समय खासतौर पर अलर्ट रहें.
  • अपना पैन कार्ड नंबर और इससे जुड़ी कॉन्फिडेंशियल जानकारी अपने फोन या लैपटॉप या डेस्कटॉप में कतई न रखें.
  • अनजान ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पूरा नाम, बर्थ डेट दर्ज न करें, क्योंकि इन डिटेल्स का इस्तेमाल करके साइबर ठग इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आपका पैन कार्ड नंबर ढूंढ सकते हैं.
  • PAN कार्ड से स्कैम होने के मामले में स्कैमर्स आपके मोबाइल फोन पर PAN कार्ड अपडेट करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं. अगर आपने इस लिंक पर क्लिक कर दिया, तो आपके फोन का रिमोट एक्सेस उनके पास चला जाता है.
  • कुछ स्कैमर्स कोई लिंक भेजकर आपको डराते हैं और स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराते हैं. या फिर किसी फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं. फिर आपको डिजिटल अरेस्ट हो जाते हैं. इसलिए अपने फोन पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • अगर आप कोई अनजान वेबसाइट विजिट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसका URL जरूर चेक करें. URL https से शुरू होता है. असली वेबसाइट पर http के बाद आखिर में ‘s’ लिखा होगा ही. s का मतलब वेबसाइट की सिक्योरिटी से होता है. इसलिए इस बात का ख्याल रखें.
  • आपके PAN कार्ड से कोई स्कैम या फ्रॉड हुआ है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन चेक करते रहें.
  • अगर पैन कार्ड स्कैम का शिकार हो गए हैं, तो आप https://www.protean-tinpan.com/ के ऑफिशियल पोर्टल पर इसकी शिकायत कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.