How To Update Aadhaar Card Photo Online Uidai Rules And Regulations
Aadhaar Card में अच्छी नहीं है आपकी फोटो? इन सिंपल स्टेप्स में कर लीजिए चेंज
Aadhaar Card Photo Updates Process in Hindi: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI 12 डिजिट वाला आधार कार्ड जारी करता है. इसमें आपका सारा बायोमेट्रिक डेटा, नाम, पता, जन्मतिथि वगैरह की जानकारी रहती है.इसी कार्ड से सरकारी सुविधाओं का फायदा भी लिया जा सकता है.
आधार कार्ड की फोटो चेंज कराने के लिए आपको नजदीकी आधार इनरोलमेंट सेंटर विजिट करना होगा.
Aadhaar Card Photo Updates Process in Hindi: आज के समय में आधार कार्ड आपके आईडी प्रूफ के साथ-साथ सबसे जरूरी डॉक्युमेंट बन गया है. एक सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने और बिजनेस के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इस 12 डिजिट वाले कार्ड में आपका सारा बायोमेट्रिक डेटा, नाम, पता, जन्मतिथि वगैरह की जानकारी रहती है.इसी कार्ड से सरकारी सुविधाओं का फायदा भी लिया जा सकता है.
आसानी से बदलवा सकते हैं अपनी फोटो
ज्यादातर लोग आधार कार्ड में लगी अपनी फोटो से खुश नहीं रहते. वो इसे बदलना चाहते हैं. अगर आपके आधार कार्ड में फोटो पुरानी है या क्लियर नहीं है. अगर आप भी अपनी फोटो चेंज करना चाहते हैं, तो आप ये काम आसानी से कर सकते हैं.
ऑनलाइन होगा काम
अगर आपको आधार कार्ड की फोटो चेंज करवानी है, तो ये काम आपको ऑफलाइन करवाना होगा.आधार कार्ड पर अपनी फोटो चेंज करने या फिर अपडेट करने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा.
भरना होगा फॉर्म
आधार कार्ड की फोटो चेंज कराने के लिए आपको नजदीकी आधार इनरोलमेंट सेंटर विजिट करना होगा. आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा. ये फॉर्म आपको आधार इनरोलमेंट सेंटर में मिल जाएगा. फॉर्म भरने के बाद आपको बायोमैट्रिक की जानकारी देनी होगी.
फॉलो करें ये स्टेप्स (Aadhaar Card Updates Process in Hindi)
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर लॉग इन करे.
अपना आधार नॉमिनेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
इस फॉर्म की हार्ड कॉपी लें और बिना गलती किए भरें.
फिर फॉर्म को नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जमा कर दें.
आधार सेंटर पर आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के साथ फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन किया जाएगा.
बायोमैट्रिक कंफर्म हो जाने के बाद आपकी लाइव फोटो खींची जाएगी. इस फोटो को ही पुरानी फोटो से बदला जाएगा.
फोटो बदलवाने के लिए आपको 100 रुपये की फीस देनी होगी.
कब तक चेंज हो जाएगा फोटो?
आधार कार्ड पर आपकी फोटो तुरंत नहीं चेंज होगी. इसके लिए कुछ दिन लग जाते हैं. आधार सेंटर में फोटो अपडेट करते समय आपको यूआरएन (URN) के साथ एक स्लिप भी दी जाएगी. इस स्लिप पर एक नंबर और लिंक होगा, जिससे आप अपना एप्लिकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
कहां से डाउनलोड होगा कार्ड?
Add India.com as a Preferred Source
एक बार फोटो अपडेट हो जाने पर आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके लिए UIDAI की ऑफिशियल साइट uidai.gov.in पर क्लिक कर लें.
अपना लैंग्वेज सेलेक्ट करके आप Get Aadhaar पर क्लिक करिए.
फिर आधार डाउनलोड (Aadhaar Download Online) ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
इसके बाद MyAadhaar का विंडो खुलेगा, जिसपर आपको लॉग-इन करना है.
लॉग इन के लिए आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है.
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा.
OTP से आपको लॉग इन करना होगा. फिर डाउनलोड आधार का एक नया विंडो खुलेगा.
उसपर क्लिक करने पर आपको आधार कार्ड का डेमोग्रफिक डिटेल जैसे आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस दिखेगा.
इसी स्कीन को स्क्रॉल करने पर नीचे में आपको आधार डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा.
आप इसपर क्लिक करेंगे और आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, जो आपको PDF फॉर्मेट में दिखेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.