
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
देश के बाहर यात्रा करनी हो, विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनी हो या दूसरे देश जाकर बसना हो… इन सभी कामों के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. ये एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो आपकी पहचान और नागरिकता को साबित करता है. जबकि वीज़ा किसी देश की सरकार की तरफ से जारी किया गया लेटर होता है, जो आपको उस देश में एंट्री करने, रहने या काम करने की परमिशन देता है.
आपने शहर बदला हो या उसी इलाके में सिर्फ घर बदला हो… आपको पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट करना चाहिए. अगर आप घर बदलने के बाद पासपोर्ट में इसे अपडेट नहीं करते हैं, तो पुलिस वेरिफिकेशन या वीजा अप्लाई में दिक्कतें आ सकती हैं. इंटरनेशनल ट्रिप के समय एंबेसी या कॉन्सुलेट में वेरिफिकेशन होने में दिक्कतें आएंगी. ये काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर हो सकता है. बस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र विजिट करना होगा.
पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट करने का ऑनलाइन प्रोसेस
जरूरी डॉक्यूमेंट
पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट करने के लिए आधार कार्ड, वोटर्स आईडी, बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल (3 महीने पुराना न हो), रेंट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट (पिछले 12 महीने का), गैस कनेक्शन बिल, लाइफ पार्टनर का पासपोर्ट (अगर आवेदक का नाम उसमें लिखा है) चाहिए.
पुलिस वेरिफिकेशन
पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होता है. इसके बिना आपका पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा. पासपोर्ट ऑफिस आपके एप्लिकेशन की जानकारी लोकल पुलिस स्टेशन के साथ शेयर करती है. इसके बाद पुलिसकर्मी आपके दिए पते पर जाकर जरूरी दस्तावेजों की जांच करते हैं. वेरिफिकेशन के 3 से 7 दिन के अंदर आपके एड्रेस पर पासपोर्ट भेज दिया जाता है.
प्रोसेसिंग टाइम
सामान्य प्रक्रिया में पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होने के 7 से 14 वर्किंग डेज के अंदर नया पासपोर्ट भेज दिया जाता है. तत्काल स्कीम में सभी दस्तावेज सही और वेरीफाई होने पर पासपोर्ट 1 से 3 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.