ICICI Bank Education Loan: ICICI बैंक दे रहा है तुरंत 1 करोड़ तक का एजुकेशन लोन, यहां जानिए डिटेल्स

ICICI Bank Education Loan: उच्च शिक्षा के लिए ICICI बैंक अपने ग्राहकों को तुरंत एक करोड़ रुपये तक का शिक्षा लोन दे रहा है.

Published date india.com Updated: August 2, 2021 10:06 AM IST
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक

ICICI Bank Education Loan: अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और पैसों को लेकर परेशान हैं तो आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) आपकी मदद के लिए आगे आया है. यह 1 करोड़ रुपये तक का तत्काल शिक्षा ऋण दे रही है. खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल है. इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट icicibank.com पर लॉग इन कर सकते हैं.

बैंक ने हाल ही में एजुकेशन लोन को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें कहा गया है कि “#ICICIBankInstaEduLoan के साथ अपने उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा करें, जो 1 करोड़ रुपये तक के शिक्षा ऋण के लिए तत्काल स्वीकृति पत्र प्रदान करता है. पूरी तरह से डिजिटल तरीके से. इसमें खास बात यह है कि यह लोन बैंक के ग्राहकों के लिए प्री-अप्रूव्ड है और इसके लिए किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है.

शिक्षा के लिए तत्काल ऋण किसे मिल सकता है?

बैंक ग्राहक जिनके पास पूर्व-अनुमोदित ऋण प्रस्ताव हैं और जो विदेशों में या भारतीय विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं. वे बिना किसी जमानत के यह इंस्टा एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं.

बैंक ने यह खास सुविधा अपने ग्राहकों के लिए दी है ताकि उन्हें अप्रूवल लेटर के लिए बार-बार किसी ब्रांच में न जाना पड़े. वे इंटरनेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वयं अंतिम स्वीकृति पत्र तैयार कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बैंक की वेबसाइट के अनुसार इस लोन के लाभ

प्री-अप्रूव्ड और इंस्टेंट अप्रूवल:

ग्राहक इसे अपने घर से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं.

संपार्श्विक के बिना ऋण:

50 लाख रुपये तक का असुरक्षित ऋण.

टैक्स बेनिफिट:

एजुकेशन लोन पर सेक्शन (80E) के तहत पूरे ब्याज पर टैक्स बेनिफिट मिलता है. इसके लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं है.

ऋण राशि की विस्तृत श्रृंखला:

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों के लिए न्यूनतम ऋण राशि 1 लाख रुपये है. वहीं, इंटरनेशनल के लिए अधिकतम कर्ज 1 करोड़ और घरेलू के लिए 50 लाख रुपये है.

अप्लाई करने में आसानी:

इसके लिए ग्राहक कुछ ही क्लिक में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कम समय:

  • इस सुविधा में जो काम कुछ दिन लगते थे, वह अब कुछ ही मिनटों में हो जाता है.
  • इसमें बिना जमानत के लोन मिलेगा, जबकि ब्याज दर 9.25 फीसदी से शुरू होती है. हालांकि, ब्याज दर रेपो दर, प्रमुख संस्थानों और विशिष्ट ग्राहक खंड पर भी निर्भर करती है.
  • ऑफ़र की जांच कैसे करें
  • इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें
  • अगर आप इस ऑफर को चेक कर रहे हैं तो प्री-क्वालिफाइड ऑफर्स के तहत चेक करें, इसमें एजुकेशन लोन चुनें और फिर इंस्टेंट सेंक्शन पर क्लिक करें
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें.
  • टर्म से सहमत होने के बाद सबमिट करें.
  • इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के लिए ओटीपी भरें फिर पे नाउ पर क्लिक करें.
  • कुछ मिनटों के बाद आपको लोन मिल जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.