Icici Bank Reduced Minimum Balance From 50 Thousand To 15 Thousand Maintenance Benefit
ICICI बैंक का बड़ा फैसला: Saving Account में अब रखना होगा केवल इतना मिनिमन बैलेंस, मिलेगा मेंटेनेंस बेनिफिट
ICICI बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमन बैलेंस की राशि घटाकर 15,000 रुपये कर दी है. इसके चलते ग्राहकों को मेंटेनेंस चार्ज से राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने अकाउंट में कम बैलेंस रखते हुए बैंक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
Attention ICICI bank customers! Bank announces same day cheque clearance from THIS day, cheques above Rs 5 lakh to..., details you should know
ICICI Saving Account Minimum Balance: ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. अब सेविंग अकाउंट में मिनिमन बैलेंस केवल 15,000 रुपये ही रखना होगा. इस बदलाव से खाताधारकों को मेंटेनेंस चार्ज से छुटकारा मिलेगा और बैंकिंग सुविधाओं का फायदा आसानी से उठाया जा सकेगा.
देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक अब अपने बचत खातों के लिए न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस (MAB) की सीमा बदल चुका है. अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में 15,000 रुपये, अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में 7,500 रुपये, और ग्रामीण क्षेत्रों में 2,500 रुपये रखना होगा. बैंक ने एक बयान में कहा, ‘हमने 1 अगस्त 2025 से खुले नए सेविंग अकाउंट के लिए मासिक औसत बैलेंस (MAB) की नई शर्तें लागू की थीं. ग्राहकों की महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, हमने इन शर्तों को उनकी उम्मीदों और पसंद को बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए संशोधित किया है.’
क्यों लिया ये फैसला?
यह कदम ऐसे समय में आया है जब प्रमुख सरकारी बैंक जैसे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इंडियन बैंक, कैनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने घोषणा की है कि वे अपने बचत खाताधारकों से न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई चार्ज नहीं लेंगे, जहां प्राइवेट सेक्टर के बैंक अपने सरकारी समकक्षों जितने उदार नहीं रहे हैं, वहीं कुछ निजी बैंक ‘जीरो बैलेंस’ बचत खाते भी ऑफर करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.