
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Industrial Credit and Investment Corporation of India) यानी ICICI बैंक भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में एक है. ICICI पर्सनल, कमर्शियल, कॉर्पोरेट और NRI कस्टमरों के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस देता है. देश में लाखों लोग ICICI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ICICI का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो नए साल में आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है.
दरअसल, ICICI बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है. कुछ नए नियम 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगे. ICICI के ज्यादातर बदलाव 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि कुछ रिवॉर्ड कैप और बेनिफिट्स की वापसी 1 फरवरी 2026 से लागू होगी. इन बदलावों का असर सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर पड़ेगा.
आइए जानते हैं नए साल में ICICI बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के कौन-कौन से नियम बदलने जा रहा है:-
हाई-वैल्यू ट्रांसपोर्टेशन चार्ज
सिलेक्टेड मर्चेंट कैटेगरी कोड्स के तहत अब 50,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगा. इसका असर मुख्य रूप से हाई-वैल्यू ट्रैवल बुकिंग्स पर पड़ेगा.
रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव
ट्रांसपोर्टेशन स्पेंड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की मंथली लिमिट तय कर दी गई है. Emeralde, Emeralde Private, Sapphiro और Rubyx कार्ड्स पर रिवॉर्ड 20,000 रुपये मंथली हो जाएगा. जबकि, Coral, Platinum, Manchester United, CSK, Expressions और अन्य मिड-टियर कार्ड्स पर ये लिमिट 10,000 रुपये मंथली सेट की गई है. ये बदलाव मुख्य रूप से रेलवे और बस बुकिंग्स पर असर डालेंगे.
एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स
नए नियमों के तहत BookMyShow का Buy-One-Get-One (BOGO) ऑफर सशर्त होगा. मौजूदा तिमाही में यह ऑफर पाने के लिए कार्डहोल्डर को पिछली कैलेंडर तिमाही में 25,000 रुपये खर्च करना होगा. फरवरी 2026 से Instant Platinum क्रेडिट कार्ड पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं रहेगा. अन्य पात्र ICICI Bank कार्ड्स पर यह सुविधा तिमाही खर्च की शर्त के साथ जारी रहेगी.
सुपर-प्रीमियम Emeralde कार्ड्स में बदलाव
इसके साथ ही Emeralde Metal, Emeralde Private और Emeralde (PVC) कार्ड्स पर Dynamic Currency Conversion (DCC) फीस 2% कर दी गई है. Emeralde Metal कार्ड पर अब सरकारी सेवाएं, फ्यूल, किराया व प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, टैक्स भुगतान और थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजैक्शंस पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे. Emeralde Metal के नए ऐड-ऑन कार्ड पर 3,500 की एकमुश्त फीस देनी होगी.
फॉरेन करेंसी और DCC चार्ज
ICICI के क्रेडिट कार्ड कैटेगरी के मुताबिक DCC (Dynamic Currency Conversion)फीस बदली गई है. इसके तहत MakeMyTrip Travel कार्ड्स पर 0.99% चार्ज लगेगा. Times Black पर 1.49% चार्ज कटेगा. Amazon Pay ICICI पर 1.99% चार्ज देना होगा, जबकि MMT Signature और Platinum समेत कई कार्ड्स पर 3.5% तक चार्ज लगेगा.
ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शंस
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए ट्रांजैक्शंस पर 2% फीस लगेगी. ये फीस Dream11, Rummy Culture, Junglee Games, MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स और भविष्य में शामिल होने वाले समान मर्चेंट कैटेगरी कोड्स पर भी लागू होगा.
थर्ड-पार्टी वॉलेट लोडिंग
अगर आप थर्ड पार्टी वॉलेट लोड करेंगे, तो 5000 या उससे अधिक की वॉलेट लोडिंग पर 1% फीस लगेगी. Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge और OlaMoney जैसे वॉलेट्स पर लागू होगा.
अन्य बदलाव
ICICI ने ब्रांच कैश पेमेंट चार्ज बढ़ा दिया है. अब कैंसल किए गए Instant EMI पर अब फोरक्लोज़र चार्ज लगेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.