By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- If You Do These 7 Things Then Your Credit Score May Be Adversely Affected
अगर आपने किया ये 7 काम तो Credit Score पर पड़ सकता है उल्टा असर
Credit Score: क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट को किस्तों में बदलना किसी की रीपेमेंट कैपेसिटी से अधिक खर्च करने का संकेत देता है.
Credit Score: क्रेडिट स्कोर (Credit Score) एक ऐसा कारक है जो यह तय करता है कि कोई बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यशन आपको लोन देगी या नहीं. किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर (Credit Score) उसकी क्रेडिट तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है. एक लेंडर, जैसे कोई बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी, संभावित बारोअर के क्रेडिट स्कोर (Credit Score) का वैल्यूएशन करेगा. ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उस शख्स को उधार देना है या नहीं.
क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अप्रूव लोन की रकम और बारोअर द्वारा लोन पर देय ब्याज दर को भी प्रभावित करता है. इसके अलावा, यदि किसी बारोअर का क्रेडिट स्कोर (Credit Score) कम है, तो लेंडर उस शख्स के लोन अप्लिकेशन को अस्वीकार कर सकता है.
आइए, यहां पर यह समझते हैं कि कौन से सात तरह के काम हैं, जो आपकी भविष्य की बारोइंग पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.
EMI जमा करने में हुई चूक
यदि आप अपने लोन के बराबर मासिक किस्त (EMI) का पेमेंट करने से चूक जाते हैं, तो आप पर न केवल जुर्माना लगाया जाता है, बल्कि यह लोन चुकाने में आपकी असमर्थता का भी संकेत देता है.
लोन हिस्ट्री नहीं होने पर
यदि कोई एक्टिव लोन अकाउंट या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) नहीं है, तो लेंडर्स के पास आपके बारे में कोई जानकारी नहीं है. यानी, आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, जिसके आधार पर वे लोन देने के अपने निर्णय को आधार बना सकें.
जारी किए गए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल न करना
यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड (Credit Card) है लेकिन आप उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो लेंडर आपके रीपेमेंट पैटर्न को नहीं जान पाएंगे. क्या आप अपने पेमेंटों के बारे में अपडेट हैं या क्या आप अपने कार्ड बिल पेमेंट में देरी करते हैं – फिर, जैसे आपके पास क्रेडिट इतिहास नहीं होने से लोन प्राप्त करने में रुकावट आ सकती है, वैसे ही आपके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल न करने से आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
लोन संबंधी जानकारी करना
बहुत अधिक लोन संबंधी पूछताछ करना बारोअर्स के लिए एक रिस्क भरा प्रस्ताव बन जाता है. लेंडर्स द्वारा एकाधिक क्रेडिट पूछताछ को नजरअंदाज कर दिया जाता है, क्योंकि इसे उच्च क्रेडिट रिस्क का सिंबल माना जाता है, जिससे लोन स्वीकृति मिलने की संभावना प्रभावित होती है.
कई क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और लोन
एक साथ कई असुरक्षित लोन और कई क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखने से पता चलता है कि बारोअर फिजूल खर्च करने का आदी है. कई क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रखना एक समस्या हो सकती है जब आपको प्रत्येक कार्ड के लिए हर महीने पेमेंट बनाए रखना होता है. और देर से पेमेंट का कारण बन सकता है.
EMI ऑप्शन
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट को किस्तों में बदलना किसी की रीपेमेंट कैपेसिटी से अधिक खर्च करने का संकेत देता है.
पेमेंट करने में असमर्थ रहने पर सेटिलमेंट करना
किसी बारोअर को न केवल प्रिंसिपल अमाउंट बल्कि अर्जित ब्याज और लेंडर द्वारा लगाए गए किसी भी आकस्मिक शुल्क का भी पेमेंट करना होता है. समय पर बकाया चुकाना बारोअर का दायित्व है और लेंडर को पूरी राशि वसूल करने का अधिकार है. लेकिन, असाधारण परिस्थितियों में, कोई बारोअर लेंडर से एकमुश्त लोन सेटिलमेंट के लिए अनुरोध कर सकता है जो बारोअर को बकाया राशि से कम राशि चुकाने की अनुमति देगा.
लेकिन बाद में लोन प्राप्त करने की बारोअर की क्षमता पर इसके कुछ गंभीर परिणाम होते हैं. यदि आपने अपना लोन चुकाने के लिए किसी लेंडर से बातचीत की है, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के लिए अच्छी बात नहीं है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
Also Read:
-
पहली बार क्रेडिट कार्ड का कर रहे इस्तेमाल? इन 5 बातों को न करें इग्नोर, वरना कर्ज के जाल में फंसना तय
-
पहली बार क्रेडिट कार्ड का कर रहे इस्तेमाल? इन 5 बातों को न करें इग्नोर, वरना कर्ज के जाल में फंसना तय
-
Rajpal Yadav on 5 Cr loan: तिहाड़ क्यों गए थे राजपाल यादव? 5 करोड़ लोन का पूरा सच? पैसे नहीं ईमान की लड़ाई?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें