Income Tax Department: आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 1.41 करोड़ करदाताओं को 1.64 लाख करोड़ रुपये का रिफंड दिया है. इसमें व्यक्तिगत आयकर रिफंड के रूप में 53,070 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जबकि इस दौरान कॉरपोरेट कर रिफंड के रूप में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है.
आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से चार जनवरी 2021 के बीच 1.41 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,64,016 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए. व्यक्तिगत आयकर रिफंड के 1,38,85,044 मामलों में 53,070 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि कॉर्पोरेट कर रिफंड के 2,06,847 मामलों में 1,10,946 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.’’
सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए 10 जनवरी तक और कंपनियों के लिए 15 फरवरी तक बढ़ा दी है.
वित्त वर्ष 2020-21 में इनकम टैक्स को लेकर बड़ी सूचना आई है. टैक्स यूजर्स इस साल का ITR 31 जुलाई तक भर सकते हैं. आयकर विभाग (Aaykar Vibhag) ने इस संबंध में आज ई-कैलेंडर जारी किया है. विभाग ने इसी के साथ लिखा है कि यह नया युग है, जहां पेपरलेस और फेसलेस काम हो रहा है. बता दें कि अभी तक पुराने साल के आईटीआर भरने के लिए सरकार की ओर से समय दिया गया है. 2020-21 के लिए कब तक File करना होगा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.