नए साल में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, UPI समेत ये पांच चीजें बदलीं, जेब पर सीधा असर

ये बदलाव नए साल में वित्तीय योजना को और सतर्क बनाने की मांग करते हैं, ताकि बढ़ते खर्चों का सामना आसानी से किया जा सके.

Published date india.com Updated: January 1, 2026 9:32 AM IST
हर बदलाव आप पर असर डालेगा
हर बदलाव आप पर असर डालेगा

नए साल 2026 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हो रही है, जो आम लोगों के खर्चों से लेकर सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा तक को प्रभावित करेंगे. कुछ क्षेत्रों में राहत मिली है, तो कुछ में अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कहां क्या बदला.

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की वृद्धार की है. दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,691.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो जून 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है. यह बदलाव होटल, रेस्तरां और ढाबा जैसे व्यवसायों पर असर डालेगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना है.घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिरराहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अप्रैल 2025 के बाद से ये दरें अपरिवर्तित हैं, जिससे आम परिवारों को महंगाई से कुछ बचाव मिलेगा.

कार खरीदारी पर बढ़ा बोझ

कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. बीएमडब्ल्यू, रेनॉल्ट, निसान, होंडा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां 3,000 रुपये से लेकर तीन प्रतिशत तक की वृद्धि लागू करेंगी. इससे 2026 मॉडल की गाड़ियां पिछले वर्ष की तुलना में महंगी हो जाएंगी.

डिजिटल भुगतान और सिम वेरिफिकेशन में सख्ती

ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त जांच और सिम कार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को कड़ा किया गया है. मैसेजिंग ऐप्स पर भी सख्त नियम लागू होंगे, जिससे फर्जी अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगेगा.

बैंक लोन पर राहत

कई बड़े बैंकों जैसे एचडीएफसी, एसबीआई और पीएनबी ने लोन की ब्याज दरों में कमी की है. यह कटौती नए साल से प्रभावी हो गई है, जिससे होम लोन और अन्य कर्ज लेने वालों को मासिक किस्तों में फायदा मिलेगा.

पीएम किसान सम्मान निधि में नई जरूरतें

योजना के लाभार्थियों के लिए कुछ राज्यों में यूनिक किसान आईडी को अनिवार्य बनाया गया है. साथ ही, जंगली जानवरों से फसल नुकसान की स्थिति में 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने पर मुआवजा मिल सकेगा, जो किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आठवें वेतन आयोग का शुभारंभ

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आठवां वेतन आयोग शुरू हो गया है. इससे सैलरी और पेंशन में वृद्धि की संभावना है, हालांकि शुरुआती प्रभाव मुख्य रूप से रिकॉर्ड तैयार करने तक सीमित रहेगा और वास्तविक लाभ के लिए अंतिम अधिसूचना का इंतजार करना पड़ेगा. इस सभी बदलावों का असर ज्यादातर लोगों पर होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.