भारत एफआईएच को आईपीओ के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Bharat FIH IPO: भारत एफआईएच को आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. कंपनी आईपीओ के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. आईपीओ से जुटाए गए धन का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय की जरूरतों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा.

Published date india.com Updated: June 14, 2022 12:15 PM IST
Sula Vineyards IPO Launch.
Sula Vineyards IPO Launch.

Bharat FIH IPO: एफआईएच मोबाइल्स और फॉक्सकॉन प्रौद्योगिकी समूह की अनुषंगी कंपनी भारत एफआईएच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है.

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2,502 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके प्रवर्तक समूह और फॉक्सकॉन की इकाई वंडरफुल स्टार्स 2,502 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) लाएगी.

भारत एफआईएच शाओमी और नोकिया के लिए उपकरण बनाती है.

सेबी की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, भारत एफआईएच की तरफ से किए गए आवेदन को 10 जून को ‘निष्कर्ष’ जारी कर दिया गया है. किसी कंपनी द्वारा आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है. कंपनी ने दिसंबर, 2021 में आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज सेबी के पास जमा कराए थे.

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से जुटाए गए धन का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय की जरूरतों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा.

फिलहाल कंपनी में वंडरफुल स्टार्स की 99.97 प्रतिशत दी हिस्सेदारी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(Input-Bhasha)

बिजनेस की खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.