पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने होगी 9250 की कमाई, कर दी ये गलती तो सीधे 30000 रुपये का लग जाएगा चूना

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अभी 7.4% के रेट से इंटरेस्ट मिल रहा है. अगर पति-पत्नी मिलकर ये अकाउंट खुलवाते हैं, तो ब्याज से ही 5 लाख से ज्यादा कमाई की जा सकती है.

Written by: Anjali Karmakar
Published: October 8, 2025, 9:24 PM IST

बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी कई सेविंग स्कीम ऑफर करते हैं. इनमें शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों तरह की सेविंग स्कीम है. पोस्ट ऑफिस में ऐसी ही एक स्कीम है, जो अकाउंट होल्डर को हर महीने एक फिक्स्ड इनकम का मौका देती है. इसके लिए आपको वन टाइम इंवेस्टमेंट करना होगा. इसका नाम मंथली इनकम स्कीम (MIS) है. ये पोस्ट ऑफिस की एक डिपॉजिट स्कीम है. इसमें अगर आप एक बार इंवेस्ट करते हैं, तो आपको हर महीने एक फिक्स कमाई होगी. लेकिन, अगर आपने एक गलती कर दी, तो आपको 30 हजार रुपये का नुकसान झेलना होगा.

ये स्कीम पूरी तरह से सेफ है. बैंक और FD की तुलना में इस स्कीम में ज्यादा रिटर्न मिलता है. इस स्कीम में मार्केट फल्क्चुएशन यानी बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता.

कौन खोल सकता है अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम के तहत पति, पत्नी, भाई या परिवार को कोई भी सदस्य अकाउंट खोल सकता है. बच्चा अगर 10 साल से कम उम्र का है, तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं. इस अकाउंट को सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह से खोला जा सकता है.

कितना करना होगा इंवेस्ट?
मंथली इनकम स्कीम के तहत आपको वन टाइम इंवेस्टमेंट करना होगा. सिंगल अकाउंट में 9 लाख तक और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक इंवेस्ट कर सकते हैं.

कितना मिल रहा इंटरेस्ट?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अभी 7.4% के रेट से इंटरेस्ट मिल रहा है. अगर पति-पत्नी मिलकर ये अकाउंट खुलवाते हैं, तो ब्याज से ही 5 लाख से ज्यादा कमाई की जा सकती है.

कितने का टेन्योर?
इस स्कीम की अवधि 5 साल की होती है. अगर अकाउंट एक साल बाद और 3 साल के पहले बंद कर दिया जाता है, तो प्रिंसिपल अमाउंट से 2 पर्सेंट डिडक्शन किया जाता है.

कैल्कुलेशन से समझिए कितनी होगी कमाई?
अगर पति और पत्नी मिलकर 15 लाख रुपये इंवेस्ट करते हैं, तो आपको 7.4% ब्याज के हिसाब से हर महीने 9,250 रुपये की फिक्स इनकम होगी. इस तरह एक साल में 1,11,000 रुपये की गारंटीड कमाई होगी. 5 साल में कुल 1,11,000 रुपये x 5 = 5,55,000 रुपये की कमाई होगी.

कर दी ये गलती तो करा लेंगे 30 हजार का नुकसान
MIS में अगर आप 5 साल पूरे होने से पहले विड्रॉल करना चाहते हैं, तो बेशक ऐसा कर सकते हैं. लेकिन, शर्त है कि आप 1 साल से पहले पैसा नहीं निकाल सकते. प्रीमैच्‍योर विड्रॉल पर पेनल्‍टी लगेगी. यानी अगर आप 1 से 3 साल के बीच में विड्रॉल करते हैं, तो रकम पर 2% पेनल्टी लगेगी. इसी तरह 3 से 5 साल के बीच विड्रॉल करने पर रकम पर 1% पेनल्टी लगेगी.

अब समझ लीजिए कैसे होगा 30 हजार का नुकसान
मान लीजिए आपने 15,00,000 रुपये निवेश किए हैं. 2 साल बाद पैसे निकालना चाहते हैं, तो 2% पेनल्टी लगेगी. 15,00,000 रुपये का 2% 30,000 होगा. इस तरह आपको पूरे 30,000 का नुकसान उठाना पड़ेगा. वहीं रकम निकासी अगर 3 साल बाद और 5 साल से पहले की तो 1% पेनल्‍टी के हिसाब से 15,000 रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.