डॉलर के मुकाबले रुपए में आए उछाल ने उड़ाई टाटा जैसी कई बड़ी कंपनियों की नींद

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की अच्छी बढ़त के साथ 64.12 पर खुला

Written by: Aman Gupta
Published: May 15, 2017, 2:58 PM IST

नई दिल्ली| रुपए डॉलर के मुकाबले कमजोर हो तो समस्याएं खड़ी हो जाती हैं और मजबूत हो तो भी. इस समय रुपए डॉलर के मुकाबले रुपए तेजी से बढ़ रहा है तो कई भारतीय निर्यातकों के लिए मुश्किल बढ़ गई है. साल की शुरुआत से अब तक डॉलर के मुकाबले रुपये की दर में 5.9 पर्सेंट तक का उछाल आया है.

टाटा कंसेल्टेंसी, इन्फोसिस और विप्रो जैसी देश की दिग्गज आईटी कंपनियों के अलावा सन फार्म्युटिकल्स और ल्यूपिन जैसी घरेलू दवा निर्माता कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. दरअसल इन कंपनियों की ज्यादातर कमाई विदेशी निर्यात के जरिए होती है. ऐसे में रुपए की बढ़ जाने से उन्हें होने वाले कमाई का हिस्सा कम हो जाएगा.

जानकारी के मुताबिक टाटा, इन्फोसिस एवं विप्रो जैसी आईटी कंपनियों की 90 फीसदी से ज्यादा कमाई विदेशी निर्यात के जरिए होती है. वहीं, सन फार्मास्युटिकल्स और ल्यूपिन जैसी दवा निर्माता कंपनियों की 70 फीसदी कमाई विदेशों से होती है.

सोमवार को ल्यूपिन को छोड़कर इन पांचों कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई. वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की अच्छी बढ़त के साथ 64.12 पर खुला. जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार के कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 64.30 पर बंद हुआ था. बाजार विशेषज्ञों ने रुपए का लगातार बढ़ते स्तर को चिंता का विषय बताया है. उन्होंने आईटी कंपनियों से लेकर कई निवेशकों को इस समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.