
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
भारतीय रेलवे ने नए साल के अवसर पर करोड़ों यात्रियों को एक शानदार उपहार दिया है. डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रेलवे ने अब ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर बड़ी राहत देने का फैसला किया है. यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है जो रोजाना काम के सिलसिले में या छोटी दूरी के लिए ट्रेनों का सहारा लेते हैं.
रेल मंत्रालय ने नए साल के जश्न के बीच यात्रियों के लिए बचत वाला सफर शुरू करने का ऐलान किया है. रेलवे ने घोषणा की है कि अब जनरल टिकटों की बुकिंग पर यात्रियों को सीधे 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो नकद के बजाय डिजिटल पेमेंट यूज करेंगे.
रेलवे ने साफ किया है कि इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक RailOne ऐप का उपयोग करना होगा. RailOne ऐप को रेलवे ने एक ऐसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जहां यात्री जनरल यानि अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली सीजन टिकट (MST) आसानी से बुक कर सकते हैं. पहले छूट केवल आर-वॉलेट (R-Wallet) के जरिए भुगतान करने पर मिलती थी, लेकिन अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद UPI (जैसे Google Pay, PhonePe), डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने पर भी यह 3% की सीधी छूट मिलेगी.
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन यात्रियों को होगा जो जनरल (अनारक्षित) बोगी में सफर करते हैं. विशेष रूप से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में उपनगरीय (Suburban) ट्रेनों से यात्रा करने वाले लाखों लोगो को इससे बड़ी बचत होगी. इसके अलावा, जो लोग अक्सर प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते हैं या अचानक यात्रा की योजना बनाते हैं, वे अब काउंटर पर धक्के खाए बिना मोबाइल ऐप के जरिए सस्ते में टिकट ले सकेंगे. रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) को सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि यात्रियों को ऑटोमैटिक छूट मिल सके.
रेलवे की यह नई डिस्काउंट स्कीम एक सीमित समय के लिए शुरू की गई है. रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार, यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. यानी अगले छह महीनों तक यात्री इस डिजिटल बचत का फायदा उठा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.